पिकनिक और स्कूल के लिए बैस्ट हैं ये कुकीज

Edited By Updated: 29 Nov, 2018 01:53 PM

चाय पार्टी में कुछ खास कुकीज सर्व करनी हैं या बच्चों को पिकनिक और स्कूल के लिए कुछ लाइट पैक करके देना है तो हेज़लनट्स तथा बटरस्कॉच कुकीज की यह रेसिपी कई मामलों में आपकी टेंशन दूर कर देगी।

चाय पार्टी में कुछ खास कुकीज सर्व करनी हैं या बच्चों को पिकनिक और स्कूल के लिए कुछ लाइट पैक करके देना है तो हेज़लनट्स तथा बटरस्कॉच कुकीज की यह रेसिपी कई मामलों में आपकी टेंशन दूर कर देगी। खास बात यह है कि इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी विधि।

हेज़लनट्स कुकीज

सामग्री
हेज़लनट्स - 80 ग्राम
मैदा- 200 ग्राम
कोको पाऊडर - 30 ग्राम
डार्क चॉकलेट चिप्स - 100 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
मक्खन - 130 ग्राम
पाऊडर चीनी - 75 ग्राम
पाऊडर ब्राऊन शुगर - 75 ग्राम
अंडे - 2
वनीला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
पिघला हुआ चॉकलेट - 150 ग्राम

तैयारी
1. सबसे पहले पैन में हेज़लनट भूनें और गैस से हटा दें। 
2. इसके बाद मिश्रण कटोरे में मैदा, कोको पाऊडर, डार्क चॉकलेट चिप्स तथा बेकिंग पाऊडर मिलाएं।
3. एक अन्य  कटोरे में मक्खन अच्छी तरह मिलाएं।
4. फिर 75 ग्राम पाऊडर चीनी तथा ब्राऊन शुगर मिलाएं।
5. अब अंडे मिलाएं। वनीला एक्सट्रेक्ट, पिघला हुआ चॉकलेट डालकर मिलाएं।
6. अब इसमें तैयार आटा मिश्रण मिलाएं और एक स्कूप निकालें और बेकिंग ट्रे पर रखें।
7. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 25 मिनट के लिए सेक लें।
8. इसे ओवन से हटा दें और ठंडा कर सर्व करें।
------------------------ 

बटरस्कॉच कुकीज़

 सामग्री
मैदा - 250 ग्राम
बटरस्कॉच चिप्स - 150 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
मक्खन - 130 ग्राम
पाऊडर चीनी - 100 ग्राम
पाऊडर ब्राऊन शुगर - 100 ग्राम
अंडे - 2
वेनिला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच

तैयारी
1. एक मिश्रण कटोरे में मैदा,बटरस्कॉच चिप्स तथा बेकिंग पाऊडर मिलाएं।
2. एक अन्य कटोरे में मक्खन मिलाकर फैंट लें।
3. फिर पाऊडर चीनी तथा ब्राऊन शुगर मिलाएं।
4. अब अंडे मिलाएं। वेनिला एक्सट्रेक्ट डालकर फैंट लें।
5. अब इसमें तैयार आटा मिश्रण मिलाएं।  इससे एक स्कूप निकालें और बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 25 मिनट के लिए सेंक लें।
7. इसे ओवन से हटा दें और ठंडा करें। परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!