बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं ये टेस्टी काजू बिस्किट

Edited By Updated: 14 Jan, 2020 02:49 PM

बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं ये टेस्टी काजू बिस्किट...

सामग्री
काजू - 70 ग्राम
मैदा - 120 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 1/2 टीस्पून 
नमक - 1/4 टीस्पून 
कस्टर्ड पाउडर - 20 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून 
घी - 120 ग्राम
पीसी हुई  चीनी - 70 ग्राम
दूध पाउडर - 20 ग्राम
काजू - स्वाद के लिए

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में, 70 ग्राम काजू डालकर अच्छे से मिक्स करें ।
2.  एक मिक्सिंग बाउल में, 120 ग्राम मैदा, 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/4 टीस्पून नमक, 20 ग्राम कस्टर्ड पाउडर, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।
3. अब एक और मिक्सिंग बाउल में, 120 ग्राम घी, 70 ग्राम पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4.  इसके बाद 20 ग्राम मिल्क पाउडर, काजू डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. अब, तैयार मैदे के मिश्रण को डालें और नर्म नर्म आटा गूंध लें।
6.  फिर आटा लें और इसे रोलिंग पिन की मदद से चपटा करें, इसमें से घेरे काट लें।
7. सारे मिक्सचर को बेकिंग ट्रे पर रखें। इसके ऊपर काजू रख दें। 
8.  अब तैयार मिक्सचर को ओवन में 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें। लगभग 20 - 25 मिनट तक बेक करें।
9.  इसके बाद इसे ओवन से निकालें, काजू बिस्किट बनकर तैयार है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!