रात के खाने के साथ घर पर ही बनाएं Makhana Phirni

Edited By Updated: 04 Jan, 2020 03:54 PM

रात के खाने के साथ घर पर ही बनाएं Makhana Phirni ...

सामग्री
घी - 15 मि.ली
मखाना/कमल के बीज - 25 ग्राम
घी - 1 टीस्पून
पिस्ता - 25 ग्राम
बादाम - 25 ग्राम
काजू - 25 ग्राम
दूध - 30 मि.ली
केसर - 1/2 टीस्पून
दूध - 900 मि.ली
चीनी - 100 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/4 टीस्पून 
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन में 15 मि.ली घी गर्म करें, उसमें 25 ग्राम मखाने/ कमल के बीज डालें और मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट तक भूने।
2.फिर सारे मिक्सचर को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर एक तरफ रख दें।
3. दूसरे पैन में 1 टीस्पून घी गर्म करें, उसमें 25 ग्राम पिस्ता, 25 ग्राम बादाम, 25 ग्राम काजू डालें और मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक भूने।
4. अब फिर से सारे मिक्सचर को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर एक तरफ रख दें।
5. इसके बाद एक बाउल में, 30 मि.ली दूध, 1/2 टीस्पून केसर डालकर मिलाएं और 30 मिनट के लिए भिगोएं।
6. एक कड़ाही लें, इसमें 900 मि.ली दूध डालकर हिलाएं और इसे उबाल लें।
7. अब इसमें तैयार केसर दूध, फिर मखाने/ कमल के बीज डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे उबाल लें।
8. फिर मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं। अब, 100 ग्राम चीनी, तैयार मिक्सचर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
9 अब फिर से सारे मिक्सचर को मध्यम हीट  पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
10. इसके बाद1/4 टीस्पून इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
11. फिर से मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। 
12 डिश बनकर तैयार है इस पर पिस्ता गार्निश करके डाल दें ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!