छोटा लेकिन मजेदार है Hummus Pita Pizza

Edited By Updated: 15 Oct, 2018 02:24 PM

छोटा लेकिन मजेदार है Hummus Pita Pizza

सामग्री
सफेद चने- 200 ग्राम
पानी - 800 मिलीलीटर
ताहिनी पेस्ट - 100 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
नींबू का रस - 30 मिलीलीटर
नमक - 1 1/2 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
जैतून का तेल - 50 मिलीलीटर
दही - 100 ग्राम
टमाटर - 100 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
जैतून का तेल - 30 मिलीलीटर
तुलसी के पत्ते - 4 - 5
काले जैतून
मोजेरेला चीज़
तुलसी के पत्ते

तैयारी
1. एक कटोरे में सफेद चने तथा पानी डालकर 2 - 3 घंटे के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद कुकर में डालकर 5-6 सीटी लगवाएं।
3. इसे गैस से हटा दें और पानी निकाल कर ब्लेंडर में डालें।
4. अब इसमें ताहिनी पेस्ट, लहसुन, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च,जैतून का तेल तथा दही मिलाएं।
5. एक अन्य कटोरे में टमाटर, लहसुन, जैतून का तेल तथा 4-5 तुलसी की पत्तियां मिलाएं।
6. एक पिज्जा बेस लें और उस पर तैयार पेस्ट फैलाएं। टमाटर का मिश्रण डालें।
7. काले जैतून, मोज़ेरेला चीज़ और तुलसी के पत्ते रखें। इसके बाद इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
8. ओवन को 320 डिग्री फारेनहाइट / 160 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 10 से 12 मिनट तक पकाएं या जब तक पनीर पिघल न जाए तब तक पकाएं।
9. आपका पिज्ज़ा तैयार है गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!