सही तरीके से बनाए जिमीकंद करी

Edited By Updated: 23 Nov, 2018 01:23 PM

जिमीकंद की सब्जी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।

जिमीकंद की सब्जी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। तो आप भी मेरे इस वीडियो को देखकर जिमीकंद की सब्जी बनाए आपको यह बहुत पसंद आएगी।

सामग्री
तलने के लिए तेल
जिमीकंद - 700 ग्राम
तेल - 40 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 220 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 टेबल स्पून
नमक - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
हल्दी - 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
सूखी मेथी की पत्तियां - 1 टेबल स्पून
पानी - 500 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 100 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जिमीकंद डालकर डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल
कर अलग रखें।
2. इसके बाद कड़ाही में 40 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें लहसुन-अदरक डालकर एक मिनट के लिए
भूनें।3. फिर प्याज डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च डालकर  मध्यम गर्मी पर 5 - 7 मिनट के
लिए कुक करें।
4. इसमें नमक,लाल मिर्च तथा हल्दी मिलाएं। अब इसमें जीरा पाऊडर, धनिया पाऊडर,गर्म मसाला तथा
सूखी मेथी की पत्तियां मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसके बाद मसाले को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
6. अब इसे कड़ाही में स्थानांतरित करें और 500 मिलीलीटर पानी डालकर उबालें ।
7. इसमें 100 मिलीलीटर ताजा क्रीम मिलाएं और माध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
8. अब इसमें तला हुआ जिमीकंद मिलाएं और मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट के लिए कुक करें।
9. इसे गैस से हटा दें और धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!