नए तरीके से बनाए कीमा फ्राइज़

Edited By Updated: 27 Sep, 2018 12:06 PM

कीमा आपने कई तरीके का खाया होगा और कई तरीके से घर पर बनाया भी होगा, लेकिन आज हम आपको एक और नए तरीके का कीमा बनाना सिखाते हैं, इस डिश का नाम है कीमा फ्राइज़।

कीमा आपने कई तरीके का खाया होगा और कई तरीके से घर पर बनाया भी होगा, लेकिन आज हम आपको एक और नए तरीके का कीमा बनाना सिखाते हैं, इस डिश का नाम है कीमा फ्राइज़। जानें कैसे बनती है ये नॉन वेज डिश।

सामग्री
(फ्राइज़ के लिए)
आलू - 650 ग्राम
पानी
तलने के लिए तेल

(कीमा के लिए)
तेल - 45 मिलीलीटर
जीरा - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चमचा
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 125 ग्राम
टमाटर - 180 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लैम्ब कीमा - 660 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
(फ्राइज़ के लिए)
1. 650 ग्राम आलू को धो कर लंबा काट लें और फिर धो लें।  
2. 5 - 7 मिनट के लिए उबाल लें।
3. इसे पानी से निकाल ज़िप लॉक बैग में डालकर रात भर के लिए फ्रीज करें।
4. सुबह कड़ाही में  तेल गर्म करें और इन्हें डीप फ्राई करें।
5. टिशू पेपर पर निकाले और एक तरफ रखें।

(कीमा करें तैयार )
1. कड़ाही में 45 मिलीलीटर तेल गर्म करे। इस 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें।
2. 1 चम्मच हरी मिर्च मिलाएं। फिर पारदर्शी होने तक 125 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
3. अब 180 ग्राम टमाटर डालकर पकाएं। 1/4 चम्मच हल्दी मिलाएं।
4. फिर लैम्ब का कीमा मिलाएं। मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
5. 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच नमक तथा 250 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
6. इसे उबाल आने दें। ढक्कर 30 से 35 मिनट तक पकाएं।
7. ढक्कन खोलें और अच्छी तरह हिलाएं। 
8. 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
9. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। फ्राइज़ के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!