विटमिन सी से भरपूर है नींबू धनिया सूप

Edited By Updated: 29 Jan, 2019 05:21 PM

नींबू और धनिया का सूप टेस्टी तो होता ही है इसमें विटमिन सी की भी अच्छी खासी मात्रा होती है।

नींबू और धनिया का सूप टेस्टी तो होता ही है इसमें विटमिन सी की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। इसमें नींबू और धनिया पत्ता के अलावा प्याज और कई दूसरी सब्जियां भी डलती हैं। इस सूप को सिर्फ ठंड के मौसम में ही नहीं बल्कि कभी भी पीया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 
 

सामग्री
तेल - 15 मिलीलीटर
अदरक - 1 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
प्याज - 35 ग्राम
हरे प्याज - 25 ग्राम
गाजर - 35 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
वेज स्टॉक - 850 मिलीलीटर
नमक - 1/4 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/4 चम्मच
नींबू का रस - 30 मिलीलीटर
कॉर्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 30 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

1.सबसे पहले पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें अदरक, लहसुन डालें और 1 - 2 मिनट तक हिलाएं।
2.फिर प्याज  डालकर भूनें। अब हरे प्याज तथा गाजर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
3.20 ग्राम धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर 850 मिलीलीटर वेज स्टॉक, नमक, काली मिर्च  मिलाएं और उबाल लें।
4.अब, 30 मिलीलीटर नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
5.एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर को 30 मिलीलीटर पानी में मिलाएं। मिश्रण को पैन में डालें और अच्छी तरह  उबाल लें।
6.मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए उबाल लें। धनिए से गार्निश करें। गर्मा-गर्म परोसें।

------------------------

Veg Manchow Soup


 सामग्री
तेल - 30 मिलीलीटर
अदरक - 2 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
प्याज - 30 ग्राम
हरे प्याज - 30 ग्राम
गाजर - 70 ग्राम
शिमला मिर्च - 65 ग्राम
गोभी - 70 ग्राम
हरी फलियां - 60 ग्राम
मशरूम - 50 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
वेज स्टॉक - 1 लीटर
सोया सॉस - 1 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 2 बड़े चम्मच
पानी - 60 मिलीलीटर
हरे प्याज - गार्निशिंग के लिए
फ्राइड नूडल्स - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

1.सबसे पहले एक कड़ाही में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें 2 चम्मच अदरक, 2 चम्मच लहसुन डालें और 1 - 2 मिनट तक या रंग में सुनहरा भूरा होने तक हिलाएं।
2.फिर हरी मिर्च तथा  प्याज डालें और  भूनें। अब हरे प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, गोभी, हरी बीन्स तथा मशरूम डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
3.मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट तक पकाएं। इसमें नमक तथा काली मिर्च मिलाएं। फिर वेज स्टॉक मिलाएं। इसे उबाल लें।
4.इसमें सोया सॉस, सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं। एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर तथा 60 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5.मिश्रण को पैन में डालें और अच्छी तरह  उबाल लें। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए उबाल लें।
6.हरे प्याज और तले हुए नूडल्स के साथ गार्निश करें। गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!