नए तरीके से बनाएं मलाई चिकन मसाला

Edited By Updated: 26 Oct, 2018 11:26 AM

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं और रोज-रोज एक ही तरीके का चिकन खाकर बोर हो गए तो अब ज्यादा परेशान न हों। आज हम आपको एक नए तरीके का चिकन बनाना सिखाते हैं।

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं और रोज-रोज एक ही तरीके का चिकन खाकर बोर हो गए तो अब ज्यादा परेशान न हों। आज हम आपको एक नए तरीके का चिकन बनाना सिखाते हैं। इस डिश का नाम है मलाई चिकन मसाला। ये खानें में बेहद स्वादिष्ट है और बनाने में बहुत ही आसान है।

सामग्री
तेल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 140 ग्राम
तेल - 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 10 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
तेज पत्ता - 1
ग्रीन इलायची - 3 
जीरा - 1/4 चम्मच
दालचीनी छड़ी - 2
लौंग - 4 
मैस स्ट्रैंड - 1
काली मिर्च के टुकड़े - 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
चिकन - 500 ग्राम
 दही - 140 ग्राम
हरी मिर्च - 1
मिंट - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
मक्खन - 45 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 चम्मच
सूखी मेथी की पत्तियां - 1/2 चम्मच
ताजा क्रीम - 65 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद प्याज भूनें और गैस से हटा दें।
2. एक अन्य पैन में तेल गर्म करें। 100 ग्राम टमाटर प्यूरी डाले।
3. 1/4 चम्मच नमक मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसे गास से हटा दें और अलग रखें।
5. एक कड़ाही में  तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता, हरी इलायची,जीरा, दालचीनी, लौंग, मैस स्ट्रैंड तथा  काली मिर्च के टुकड़े डालकर भूनें।
6. इसके बाद अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट के लिए भूनें।
7. अब चिकन मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसे गैस से हटाकर कर कटोरे में स्थानांतरित करें। तैयार टमाटर का पेस्ट, तला हुआ प्याज, दही, हरी मिर्च,पुदीना, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी तथा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
9. एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें। इसमें मसालेदार चिकन मिलाएं।
10. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट के लिए पकाएं।
11. ढक्कन खोलें। गर्म मसाला तथा सूखी मेथी की पत्तियां मिलाएं।
12. अब ताजा क्रीम मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
13. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। रोटी, नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!