मटर गोभी जिमीकंद खाने में स्वादिष्ट

Edited By Updated: 05 Nov, 2018 04:53 PM

सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में कई तरह की टेस्टी सब्जियां लोगों को पसंद आती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं । मटर गोभी जिमीकंद की रोसिपी।

सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में कई तरह की टेस्टी सब्जियां लोगों को पसंद आती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं । मटर गोभी जिमीकंद की रोसिपी। आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
जिमीकंद - 650 ग्राम
तलने के लिए तेल
फूलगोभी - 230 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
लहसुन - 1 1/2 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 160 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
टमाटर - 280 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
पानी - 40 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
हरे मटर - 200 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. जिमीकंद को टुकड़ों में काट लें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और इसे डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल लें।
2.इसके बाद फूलगोभी लें और इसे टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
3. फिर अन्य कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसे लहसुन-अदरक  डालकर भूनें।
4. फिर प्याज भूनें।  नमक, लाल मिर्च, जीरा पाऊडर तथा धनिया मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। हल्दी मिलाएं।
5. अब टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसके बाद हरी मिर्च डालें। 40 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
7.फिर गर्म मसाला मिलाएं। अब मटर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8.  फूलगोभी मिलाएं। ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
10. अब इसमें जिमीकंद मिलाएं। फिर इसे ढककर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
12. रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!