खुशबूदार मसालों में पकाया जाता है मेथी चिकन

Edited By Updated: 23 Oct, 2018 12:03 PM

चिकन को कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन क्या आपने मेथी के स्वाद वाला चिकन ट्राई किया है। अगर नहीं तो इस स्वादिष्ट चिकन रेसिपी का स्वाद जरूर चखें। मुलायम चिकन के पीस को ताज़ा मेथी की पत्तियों और खुशबूदार मसालों में पकाया जाता है।

चिकन को कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन क्या आपने मेथी के स्वाद वाला चिकन ट्राई किया है। अगर नहीं तो इस स्वादिष्ट चिकन रेसिपी का स्वाद जरूर चखें। मुलायम चिकन के पीस को ताज़ा मेथी की पत्तियों और खुशबूदार मसालों में पकाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 
सामग्री
दही - 250 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
ग्रीन चिल्ली सॉस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
बोनलेस चिकन - 790 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
प्याज - 270 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
टमाटर - 250 ग्राम
मेथी की पत्तियां - 20 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर
सूखी मेथी - 2 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट,ग्रीन चिल्ली सॉस, नमक तथा लाल मिर्च मिलाएं।
2. इसके बाद बोनलेस चिकन मिलाएं और 1 घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
3. अब कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें और प्याज भूनें।
4. इसके बाद हरी मिर्च, धनिया पाऊडर, लाल मिर्च तथा नमक अच्छी तरह मिलाएं।
5. फिर हल्दी,काली मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं।
6. अब 250 ग्राम टमाटर डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. 20 ग्राम मेथी डालें। चिकन मिलाएं।
8. 100 मिलीलीटर पानी डालकर ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं।
10. 2 चम्मच सूखी मेथी मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
11. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!