सबको पसंद आएंगे मुर्ग आलू कटलेट

Edited By Updated: 05 Jan, 2019 11:42 AM

मुर्ग आलू कटलेट बनाने में आसान हैं।

मुर्ग आलू कटलेट बनाने में आसान हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

सामग्री
चिकन- 500 ग्राम
पानी - 200 मिलीलीटर
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
तेल - 20 मिलीलीटर
प्याज - 80 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
उबले मसले हुए आलू - 500 ग्राम
धनिया - 8 ग्राम
हरी मिर्च - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
फैंटे अंडे - कोटिंग के लिए
ब्रैड क्रम - कोटिंग के लिए
तलने के लिए तेल
धनिया - गार्निशिंग के लिए
तैयारी
1.सबसे पहले कड़ाही में चिकन ब्रेस्ट, पानी, हल्दी, नमक तथा काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
2.इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 20 मिनट के लिए उबाल लें।
3.इसे गैस से निकालें और एक बोर्ड पर रखें।
4.कांटे की मदद से चिकन को मैश करें और एक तरफ रख दें।
5.एक कड़ाही में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें। 80 ग्राम प्याज भूनें।
6.इसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट डालें और  सुनहरा भूरा होने तक तलें।
7.फिर इसमें कटा हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
8.अब उबले हुए मैश किए आलू डालें और फिर से मिलाएं।
9.मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
10.इसमें धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च तथा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
11.मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
12.इसे गैस से हटाएं और कटोरे में स्थानांतरित करें।
13.अपने हाथों में कुछ मिश्रण लें और इसे कटलेट में आकार दें।
14.एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और चारों ओर से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
15.इसे टिशू पेपर पर रखें। धनिएं के साथ गार्निश करें।
16.कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!