केसर बढ़ाएगा मुर्ग जफरानी का स्वाद

Edited By Updated: 03 Oct, 2018 05:04 PM

चिकन खाने के शौकिनों के लिए हम कई तरह की रेसिपीज लेकर आते हैं लेकिन इस बार की रेसिपी में  काजू तथा केसर आपका स्वाद दोगुना कर देगा।

चिकन खाने के शौकिनों के लिए हम कई तरह की रेसिपीज लेकर आते हैं लेकिन इस बार की रेसिपी में  काजू तथा केसर आपका स्वाद दोगुना कर देगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चिकन - 500 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
नींबू का रस - 15 मिलीलीटर
दही - 145 ग्राम
गर्म दूध - 45 मिलीलीटर
केसर - 1/2 चम्मच
घी - 30 मिलीलीटर
लौंग - 5  
तेज पत्ता - 2
जीरा - 1 चम्मच
प्याज - 160 ग्राम
टमाटर - 185 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
पानी - 180 मिलीलीटर
काजू पेस्ट - 70 ग्राम
ताजा क्रीम - 50 ग्राम
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1.एक कटोरे में 500 ग्राम चिकन, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 15 मिलीलीटर नींबू का रस तथा 145 ग्राम दही मिलाएं और एक घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2.एक अन्य कटोरे में 45 मिलीलीटर गर्म दूध तथा 1/2 चम्मच केसर मिलाएं और 15-20 मिनट तक भिगोएं  रखें।
3. कड़ाही में 30 मिलीलीटर घी गर्म करें और उसमें 5 लौंग, 2 तेज पत्ता तथा 1 चम्मच जीरा मिलाएं।
4. फिर पारदर्शी होने तक 160 ग्राम प्याज डालकर भूनें। अब 185 ग्राम टमाटर डालकर पकाएं।
5. इसमें मसालेदार चिकन मिलाएं। फि 1/4 चम्मच नमक, 1 चम्मच जीरा पाऊडर, 1 चम्मच धनिया पाऊडर तथा 180 मिलीलीटर पानी डालकर ढक्कर 15 मिनट तक पकाएं।
6.ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
7.70 ग्राम काजू पेस्ट तथा 50 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक कुक करें।
8. अब केसर मिल्क तथा 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं।
9. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। रोटी या नान के साथ गर्मा -गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!