मशरूम टका टक  स्वादिष्ट रेसिपी

Edited By Updated: 26 Sep, 2018 01:09 PM

मशरुम टका टक एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे मशरूम और हलवा कद्दू से बनाया जाता है।


 मशरुम टका टक एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे मशरूम और हलवा कद्दू से बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 

सामग्री
जैतून का तेल - 30 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
प्याज - 130 ग्राम
टमाटर - 150 ग्राम
हल्दी - 1 टी स्पून
हलवा कद्दू - 240 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
मशरूम - 300 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
करी पाउडर - 1 टी स्पून
दही - 60 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 300 ग्राम मशरूम लें और इसे चार टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
2. 240 ग्राम हलवा कद्दू लें और इसे टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें
3. एक कड़ाही में जैतून का तेल गर्म करें। जीरा भूनें। अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
4. फिर प्याज डालें। अब टमाटर डालकर 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं।
5. मैशर की मदद से टमाटर मैश करें। हल्दी मिलाएं।
6. फिर कद्दू  मिलाएं। 100 मिलीलीटर पानी डालें।  ढककर 10 से 12 मिनट तक पकाएं।
7. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
8. अब शिमला मिर्च, मशरूम डालें। मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट के लिए veggies कुक करें।
9.  नमक, लाल मिर्च तथा करी पाऊडर मिलाएं। 60 ग्राम दही डालें।
10. कम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
11. 1/2 टी स्पून गर्म मसाला डालें। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
12. आपकी रेसिपी तैयार है। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!