लाजवाब हैं ये फ्रैंकीज,पूरे परिवार के साथ लें इसका मजा

Edited By Updated: 04 Mar, 2019 05:06 PM

घर पर फ्रैंकीज बनाएं  जिससे पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसका स्वाद चख सकें।

घर पर फ्रैंकीज बनाएं  जिससे पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसका स्वाद चख सकें।  वैसे भी रोज़-रोज़ बच्चों को टिफिन में क्या दें? अगर आप भी इस सवाल से परेशान हैं, तो आपकी इस परेशानी का समाधान है ये फ्रैंकीज। पनीर, मिक्स वेजीटेबल्स का कॉम्बिनेशन पौष्टिकता से भरपूर है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। वेजीटेबल्स आप स्वाद अनुसार डाल सकते हैं। ये जरुरी नहीं आप पनीर से ही इसे तैयार कर सकते हैं।  हम बता रहे हैं  फ्रैंकी बनाने की आसान विधि:

 

Noodle Frankie

नूडल्स तो सभी के फेवरट् होते हैं। अगर बात बच्चों की करें तो उनकी तो हर वक्त डिमांड ही नूडल्स की होती है। अगर आप बच्चों को लिए नूडल्स बना-बना कर बोर हो चुकी है और कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो इस बार उन्हें नूडल्स फ्रेंकी बना कर खिलाएं। यह भी उनको बहुत पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैदा- 165 ग्राम
गेहूं का आटा- 100 ग्राम
नमक- 1/2 टीस्पून
तेल- 2 टीस्पून
पानी- 150 मि.ली.
मक्खन- ब्रशिंग के लिए
मक्खन- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 1 टेबलस्पून
शिमला मिर्च- 120 ग्राम
गाजर- 120 ग्राम
गोभी- 120 ग्राम
शेजवान सॉस- 235 ग्राम
नूडल्स (उबले हुए)- 500 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
रेड चिली सॉस- स्वाद के लिए
गोभी- स्वाद के लिए
प्याज- स्वाद के लिए
प्रोसेस्ड चीज- स्वाद के लिए
चाट मसाला- स्वाद के लिए

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 165 ग्राम मैदा, 100 ग्राम गेहूं का आटा, 1/2 टीस्पून नमक, 2 टीस्पून तेल डाल कर मिलाएं।
2. फिर 150 मि.ली. पानी डाल कर नरम आटे की तरह गूंथ लें।
3. अब इसमें से कुछ हिस्सा लेकर लोई बनाएं और बेलन के साथ रोटी तरह बेल लें।
4. इसे अब गर्म तवे पर रखें और इसके ऊपर मक्खन लगाएं।
5. फिर ध्यान से पलटें और 2-3 मिनट तक सेंके। अब दूसरी तरफ भी मक्खन लगाएं।
6. इसे जब तक सेंके जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरी भूरे रंग की न हो जाए।
7. कढ़ाई में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करें और इसमें 1 टेबलस्पून लहसुन डाल कर इसे सुनहरी भूरे रंग के होने तक भूनें।
8. अब इसमें 120 ग्राम शिमला मिर्च, 120 ग्राम गाजर और120 ग्राम पत्तागोभी मिलाकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
9. फिर  235 ग्राम शेजवान सॉस मिला कर 500 ग्राम उबले हुए नूडल्स और 1 टीस्पून डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।
10. इसे 3 से 5 मिनट तक पकाएं और फिर सेंक से हटा कर एक तरफ रख दें।
11. अब रोटी को बोर्ड पर रखें और इस रेड चिली सॉस फैलाएं।
12. फिर इसके ऊपर पत्तागोभी, प्याज, तैयार किए हुए नूडल्स और प्रोसेस्ड चीज रखें।
13. इसके बाद चाट मसाला छिड़कें और रोल करके एल्यूमीनियम पेपर में लपेटें।
14. नूडल्स फ्रेंकी बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!