घर पर बनाएं बाजार से भी बेहतर ओनियन कचोरी

Edited By Updated: 03 Oct, 2018 10:07 AM

समोस,पकौड़े और कचौरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाय का स्वाद तब और भी बढ़ जाता है जब कचौरी और मेहमान एक साथ हों। आप भी कचौरी खाने के शौकिंन हैं तो घर पर ही बाजार से बेहतर ओनियन कचौरी बना सकते हैं।

समोस,पकौड़े और कचौरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाय का स्वाद तब और भी बढ़ जाता है जब कचौरी और मेहमान एक साथ हों। आप भी कचौरी खाने के शौकिंन हैं तो घर पर ही बाजार से बेहतर ओनियन कचौरी बना सकते हैं। आइए जाने इसे बनाने की आसान विधि। 

सामग्री
मैदा- 300 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
घी - 45 मिलीलीटर
पानी - 120 मिलीलीटर
तेल - 20 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 325 ग्राम
बेसन - 30 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
आमचूर पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
धनिया - 1 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल


तैयारी
1.एक कटोरे में 300 ग्राम मैदा, नमक, घी तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ 20 मिनट के लिए रख दें। 
2. 325 ग्राम प्याज लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
3.एक पैन में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर भूनें।4.फिर
प्याज भूनें। अब 30 ग्राम बेसन मिलाएं और कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसके बाद नमक,धनिया पाऊडर, लाल मिर्च, आमचूर पाऊडर, गर्म मसाला तथा चीनी अच्छी तरह
मिलाएं।
6.अब धनिया मिलाकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक कर गैस से हटा दें।
7.इसके बाद आटे की छोटी रोटी बनाएं और उसमें प्याज वाला मिश्रण भरें।
8.एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटोरी को डीप फ्राई करें। इसे टिशू पेपर पर निकालें।
9.आपकी कचोरी तैयार है,चटनी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!