भारतीय रसोई में पनीर लबाबदार रखता है खास जगह

Edited By Updated: 17 Dec, 2018 05:15 PM

जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो भारतीय रसोई में पनीर को हमेशा एक खास जगह मिलती है  और पनीर में कोई हल्की ग्रेवी वाली डिश बनाना चाह रहे हैं तो पनीर लबाबदार ट्राई किया जा सकता है।

जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो भारतीय रसोई में पनीर को हमेशा एक खास जगह मिलती है  और पनीर में कोई हल्की ग्रेवी वाली डिश बनाना चाह रहे हैं तो पनीर लबाबदार ट्राई किया जा सकता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पनीर लबाबदार जो बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 200 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
चीनी - 1/2 चम्मच
पानी - 180 मिलीलीटर
पनीर - 360 ग्राम
गर्म मसाला - 1 चम्मच
सूखी मेथी - 2 चम्मच
ताजा क्रीम - 45 ग्राम

तैयारी
1. सबसे पहले एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा तथा अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
2. फिर पारदर्शी होने तक 100 ग्राम प्याज भूनें। अब टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
3. इसमें लाल मिर्च, जीरा पाऊडर,नमक तथा चीनी मिलाएं।
4. फिर पानी डालकर उबालें। अब इसमें पनीर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसमें गर्म मसाला, सूखी मेथी मिलाएं।  45 ग्राम ताजा क्रीम डालें। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. अदरक के साथ गार्निश करें। रोटी, नान या चावल के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!