भारत में पापुलर है पनीर टका टक

Edited By Updated: 02 Oct, 2018 12:44 PM

पनीर की कोई भी डिश हो वह पूरे भारत में पापुलर है।

पनीर की कोई भी डिश हो वह पूरे भारत में पापुलर है। चाहे वह पनीर टिक्‍का, मलाई पनीर, पनीर कोफ्ता, बटर पनीर, मेथी मलाई पनीर, पनीर पराठा रोल हो या अन्य।  पनीर टकाटक एक स्वादिष्ट और आकर्षक डिश है जिसे आप अपने मेहमानों के लिए भी बना सकते है। सब्जियों के साथ मसालों के घुलने से और तवे से निकलने वाली खुशबू किसी की भी भूख को जगाने के लिए पर्याप्त है। आईए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
पनीर - 350 ग्राम
दही - 180 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
आमचूर पाऊडर - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
बेसन- 1 टेबल स्पून
जैतून का तेल - 1 टी स्पून
तेल - 45 मिलीलीटर
तेल - 20 मिलीलीटर
अजवायन- 1 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टेबल स्पून
प्याज - 150 ग्राम
शिमला मिर्च - 170 ग्राम
टमाटर - 155 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
कैचअप - 2 टेबल स्पून
मसाला मिश्रण - 70 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 350 ग्राम पनीर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
2. एक कटोरे में दही, लाल मिर्च, आमचूर पाऊडर, चाट मसाला, गर्म मसाला, नमक, बेसन तथा जैतून का
तेल मिलाएं।
3. मिश्रण को पनीर में डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।  30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
4. एक पैन में 45 मिलीलीटर तेल गर्म करें और मसाले वाला पनीर भूनें।
5. इसे टिशू पेपर पर निकालें। एक तरफ रखें।
6. एक कड़ाही में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें। अजनायन भूनें। इसके बाद  अदरक पेस्ट डालकर 1-2
मिनट तक भूनें। 
7. फिर प्याज भूनें। शिमला मिर्च मिलाएं।  टमाटर डालकर मध्यम आंच पर इसे कवर करें और  7-8 मिनट
तक पकाएं।
8. ढक्कन खोलें और टमाटर मैश करें। हल्दी डालकर भूनें।
9. फिर नमक, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, चाट मसाला तथा 2 चम्मच कैचअप डालकर मिलाएं।
10.  मेरिनेट मिश्रण डालें और  मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
11. अब  इसमें तला हुआ पनीर और चावल मिलाएं।
12. 1/2 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। 3 - 5 मिनट तक कुक करें।
13. धनिए के साथ गार्निश करें,आपकी डिश तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!