पनीर भरवां आलू टिक्की से पार्टी करें एन्जॉय

Edited By Updated: 22 Nov, 2018 11:16 AM

आलू तथा पनीर  मिलाकर बनी स्टफिंग को भर कर, बनाई गई स्टफ्ड आलू टिक्की बहुत अच्छी लगती है।

आलू तथा पनीर  मिलाकर बनी स्टफिंग को भर कर, बनाई गई स्टफ्ड आलू टिक्की बहुत अच्छी लगती है। हम इसे किसी भी खास अवसर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चिड़वे - 60 ग्राम
पानी - 80 मिलीलीटर
उबले आलू - 500 ग्राम
कॉर्न स्टार्च - 2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
तेल - 15 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 चम्मच
सौंफ़  - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
काला नमक - 1/2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
 आमचूर पाऊडर - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
किशमिश - 2 चम्मच
Grated पनीर - 150 ग्राम
धनिया - 2 चम्मच
तेल -  फ्राइंग के लिए
धनिया - 15 ग्राम
मिंट - 12 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
नींबू का रस - 30 मिलीलीटर
पानी - 50 मिलीलीटर

तैयारी
1. सबसे पहले एक कटोरे में 5 मिनट के लिए चिड़वे भिगो कर रख दें।
2. इसके बाद एक अन्य कटोरे में उबले आलू डलकर मैश करें।
3. इसके बाद कार्न स्टार्च, नमक, हरी मिर्च तथा अदरक मिलाएं।
4. फिर पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा,सौंफ़ तथा अदरक डालकर 1 - 2 मिनट के लिए
मिले।
5. इसके बाद लाल मिर्च, काला नमक,नमक, गर्म मसाला, आमचूर पाऊडर, चाट मसाला तथा किशमिश
मिलाएं।
6. फिर पनीर  डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. 2 चम्मच धनिया मिलाएं। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
8. इसके बाद अपने हाथ में कुछ आलू मिश्रण लें और अपनी उंगलियों की मदद से इसे फ़्लैट करें।
9. अब उस पर तैयार पनीर मिश्रण का एक चम्मच रखें और tikki का आकार दें।
10. एक पैन में तेल गर्म करें। इसे कम आंच पर पकाएं और टिशू पेपर पर निकाल लें।
11. इसके बाद एक ब्लेंडर में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नमक, चाट मसाला, जीरा पाऊडर, चीनी,
 नींबू का रस तथा 50 मिलीलीटर पानी मिलाएं और चटनी तैयार करें।
12. हरी चटनी के साथ तैयार टिक्की को सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!