कई विटामिनों का स्रोत है पास्ता विद मिंट सॉस

Edited By Updated: 04 Sep, 2018 10:19 AM

पास्ता (Pasta) इटली का व्यंजन है। यह यूरोप व अमरीका के रेस्तराओं में खूब चलता है। पास्ता के अनेकों प्रकार उपलब्ध हैं। पास्ता की खूबी है कि इसे आप मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं। कई लोग तो पास्ता को सलाद या अल्पाहार (स्नैक्स) के तौर पर लेना पसंद...

पास्ता (Pasta) इटली का व्यंजन है। यह यूरोप व अमरीका के रेस्तराओं में खूब चलता है। पास्ता के अनेकों प्रकार उपलब्ध हैं। पास्ता की खूबी है कि इसे आप मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं। कई लोग तो पास्ता को सलाद या अल्पाहार (स्नैक्स) के तौर पर लेना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर भी होता है और यह कई विटामिनों का स्रोत भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पास्ता विद मिंट सॉस की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

सामग्री
(पुदीने की चटनी)
पुदीने के पत्ते - 15 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
पानी - 2 चम्मच

तैयारी
 
1. एक ब्लेंडर में, सभी अवयवों को मिलाएं और प्यूरी तैयार करें।
2. एक तरफ रखें।
--------------------------
(पालक प्यूरी सामग्री)
पानी - 1.5 लीटर
पालक - 110 ग्राम

तैयारी
1. पालक को पानी डालकर उबालें।
 2. ठंडा कर प्यूरी बनाएं।
3. एक तरफ रखें।
-----------------------
(पास्ता के लिए)
पानी - 1.5 लीटर
पास्ता - 250 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 45 मिलीलीटर
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 50 ग्राम
गाजर - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 150 ग्राम
ब्रोकोली - 50 ग्राम
तैयार पालक प्यूरी - 100 ग्राम
मिंट सॉस - 90 ग्राम
नमक - 1 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1 चम्मच

तैयारी
1. एक बर्तन में 1.5 लीटर पानी गर्म करें, 250 ग्राम पास्ता, 1 चम्मच नमक तथा 1 बड़ा चम्मच तेल  मिलाएं और उबाल आने दें।
2.इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
3. एक कड़ाही में 45 मिलीलीटर तेल गर् करें। लहसुन भूनें।
4. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
5. गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली मिलाकर 7-10 मिनट के लिए veggies पकाएं।
6. अब पालक प्यूरी, पास्ता तथा पुदीना सॉस डालकर मिलाएं।
7. 1 1/2 चम्मच नमक, काली मिर्च पाऊडर मिलाएं।
8. कम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!