मांसाहार के शौकीनों के लिए पटियाला शाही मीट एक बेहतरीन डिश

Edited By Updated: 02 Oct, 2018 11:54 AM

मांसाहार के शौकीनों के लिए पटियाला शाही मीट एक बेहतरीन डिश है जिसे आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकते हैं।

मांसाहार के शौकीनों के लिए पटियाला शाही मीट एक बेहतरीन डिश है जिसे आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकते हैं। इसकी आसान विधि इस प्रकार है। 

सामग्री
जीरा -1 टी स्पून
धनिया - 1 टी स्पून
काली मिर्च के टुकड़े - 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2
घी-40 मिलीलीटर
मैस स्ट्रैंड्स - 2
दालचीनी - 1 इंच
ग्रीन इलायची - 3 
लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
प्याज - 200 ग्राम
मटन - 750 ग्राम
टमाटर - 180 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
मिश्रित मसाला - 2 टी स्पून
दही - 60 ग्राम
पानी - 400 मिलीलीटर
गरम मसाला - 1 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में जीरा,धनिया , काली मिर्च तथा सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें ।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पीस करएक तरफ रखें।
3. कड़ाही में  घी गर्म करें, मैस स्ट्रैंड, दालचीनी, हरी डालकर भूनें।
4. इसमें लहसुन तथा अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
5. फिर प्याज डालें इसके बाद 750 ग्राम मटन मिलाएं।
6. 180 ग्राम टमाटर मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
7.  हल्दी  मिलाएं। लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, नमक तथा मसाला मिलाएं।
8. फिर 60 ग्राम दही डालें। 400 मिलीलीटर पानी डालकर हिलाएं। इसे उबाल आने दें।
9. ढक्कन के साथ कवर करें और लगभग 40-45 मिनट के लिए पकाएं।
10. ढक्कन खोलें,  गर्म मसाला मिलाएं। 3 और 5 मिनट के लिए कुक करें।
11. धनिएं के साथ गार्निशिंग करें।
12. चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!