Payyoli चिकन फ्राई खाने में मजेदार

Edited By Updated: 20 Dec, 2018 01:08 PM

चिकन खाने के शौकिनों के लिए आज हम लेकर आए हैं

 चिकन खाने के शौकिनों के लिए आज हम लेकर आए हैं Payyoli चिकन फ्राई की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पानी - 350 मिलीलीटर
सूखी लाल मिर्च - 12 ग्राम
नारियल - 80 ग्राम
तैयार रेड चिली पेस्ट - 2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
चिकन - 950 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
सौंफ़ पाऊडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
नारियल का तेल - फ्राइंग के लिए
नारियल का तेल - 1 चम्मच
करी पत्ते - 10 - 12
हरी मिर्च - 2 - 3
नारियल का तेल - 2 चम्मच

तैयारी
1. एक पैन लें इसमें 350 मिलीलीटर पानी डालें। अब 12 ग्राम सूखी लाल मिर्च डालकर उबालें।
2. इसे गैस से हटा दें और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। इसकी पेस्ट तैयार करें।
3. अब कटोरे में नारियल तथा तैयार रेड चिली पेस्ट मिलाएं। 1/4 चम्मच नमक मिलाएं।
4. एक अन्य कटोरे में चिकन, तैयार रेड चिली पेस्ट, अदरक लहसुन पेस्ट,नींबू का रस, हल्दी, सौंफ़ पाऊडर, गर्म मसाला तथा नमक मिलाएं और चिकन को 2 - 4 घंटे के लिए रख दें।
5. इसके बाद पैन में तेल डालकर इसे फ्राई करें।
6. एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें। इसमें 10 - 12 करी पत्तियां तथा 2 - 3 हरी मिर्च डालकर भूनें और गैस से हटा दें।
7. एक दूसरे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें नारियल का मिश्रण डालकर पकाएं।
8. नारियल के मिश्रण के साथ चिकन, भुनी हरी मिर्च तथा करी पत्तियां मिलाएं और परोसें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!