पेशावरी पनीर चना खाने में मजेदार

Edited By Updated: 25 Oct, 2018 05:25 PM

पेशावरी पनीर चना खाने में जितनी मजेदार है उतनी ही बनाने में आसान है।

पेशावरी पनीर चना खाने में जितनी मजेदार है उतनी ही बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

सामग्री
चने सफेद - 200 ग्राम
पानी - 1 लीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
प्याज - 200 ग्राम
अदरक - 30 ग्राम
हरी मिर्च - 1 1/2 टी स्पून
टमाटर - 200 ग्राम
भिगोले काजू - 180 ग्राम
मक्खन - 2 टी स्पून
जीरा - 2 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
दूध - 100 मिलीलीटर
पानी - 200 मिलीलीटर
पनीर - 250 ग्राम
गरम मसाला - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
ताजा क्रीम - 50 ग्राम
सूखी मेथी की पत्तियां - 2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. कटोरे में 200 ग्राम चनों को 500 मिलीलीटर पानी में 2 - 3 घंटे के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद कुकर में 500 मिलीलीटर पानी ,चने तथा 1/2 टी स्पून नमक डालकर कम से कम  7 सीटी लगवाएं और गैस से हटा दें।
3. ब्लेंडर में प्याज, अदरक तथा हरी मिर्च डालकर चिकनी पेस्ट बनाएं।
4. इसके बाद अन्य ब्लेंडर में  टमाटर तथा डालकर बनाएं।
5. एक कड़ाही में मक्खन  गर्म करें। इसमें  जीरा तथा राई डालकर भूनें।
6. फिर प्याज पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
7. अब  टमाटर मिश्रण मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसके बाद धनिया पाऊडर, लाल मिर्च तथा हल्दी मिलाएं।
9. 100 मिलीलीटर दूध मिलाएं। फिर 200 मिलीलीटर पानी डालकर हिलाएं।
10. अब चने तथा पनीर मिलाएं और मध्यम आंच प 7 - 10 मिनट तक कुक करें।
11. इसके बाद गर्म मसाला तथा नमक मिलाएं। फिर ताजा क्रीम तथा सूखी मेथी की पत्तियों को  मिलाएं।
12. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। आपकी रेसिपी तैयार है,रोटी या नान के साथ परोसें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!