चटपटी रवा दाल टिक्की

Edited By Updated: 18 Dec, 2018 05:20 PM

मूंगदाल बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होती है। अगर आप मूंगदाल का सेवन करना चाहते हैं तो आप चटपटी मूंगदाल टिक्की भी बना सकते हैं।

मूंगदाल बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होती है। अगर आप मूंगदाल का सेवन करना चाहते हैं तो आप चटपटी मूंगदाल टिक्की भी बना सकते हैं। अगर इसमें रवा का इस्तेमाल हो तो ये बहुत हेल्दी हो जाती है।


सामग्री
 मूंग दाल- 200 ग्राम
  पानी - 950 मिलिलिटर्स, विभाजित
  हल्दी - 1/2 टी स्पून
  नमक - 1/2 टी स्पून
सूजी - 170 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
राई - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 80 ग्राम
गाजर - 40 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
ब्रैड क्रम - 100 ग्राम
धनिया - 1 टेबल स्पून
नींबू का रस - 2 टेबल स्पून
तेल -  फ्राइंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक कटोरे में मूंग दाल को 250 मिलीलीटर पानी में 20 मिनट तक भिगो दें।
2. इसके बाद प्रैशर कुकर लें और भिगोकर रखी  दाल को 700 मिलीलीटर पानी में 1/2 चम्मच हल्दी तथा 1/2 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1 सीटी लगवाएं।
3. दाल को गैस से हटा कर अलग रखें। इसके बाद एक पैन लें और इसमें 170 ग्राम सूजी को भूनकर एक तरफ रखें।
4.एक अन्य पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई डालकर भूनें। इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें।
5. अब गाजर मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। अब पकी हुई दाल मिलाएं।
6. इसके बाद नमक तथा लाल मिर्च मिलाएं। फिर सूजी मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें। इसे गर्मी से हटा दें और 15-20 मिनट के लिए ठंडा करें।
7.मिश्रण को बाहर निकालें। इसमें ब्रैड क्रम,धनिया तथा नींबू का रस मिलाएं।
8.अपने हाथ पर कुछ मिश्रण लें और इसे एक टिककी में आकार दें। एक पैन में कुछ तेल गर्म करें और टिक्की फ्राई करें। 
9.आपकी टिक्की तैयार है। इसे टिशू पेपर पर निकालें और कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!