आप भी ट्राई करें रैवियोली समोसा

Edited By Updated: 20 Nov, 2018 05:22 PM

रैवियोली समोसा खाने में मजेदार है।

रैवियोली समोसा खाने में मजेदार है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैदा- 160 ग्राम
घी - 1 टी स्पून
अजवायन - 1 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - 100 मिलीलीटर
आलू - 500 ग्राम
तेल - 2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया बीज - 1 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
उबले मटर - 40 ग्राम
  आमचूर पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 1 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल

तैयारी
1.सबसे पहले कटोरे में मैदा, घी,अजवायन ,नमक तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें।
2. आटे को 15 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद कुकर में आलू उबालें।
3.ठंडे कर आलू छीलें।  कटोरे में स्थानांतरित करें और इन्हें मैश करें।
4. एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा, धनिया बीज, अदरक पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए भूनें।
5. हल्दी मिलाएं। फिर उबले मटर डालकर मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
6.इसमें आमचूर पाऊडर, नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. अब उबले आलू मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसके बाद धनिया मिलाएं। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
9. आटे से गोल रोटी बना कर दो सर्कल में काट लें।
10. एक पर तैयार स्टफिंग रखें और इसे दूसरे से कवर करें। किनारों को कांटे की सहायता से पूरी तरह से सील कर डीप फ्राई करें।
 11. आपके समोसे तैयार हैं टिशू पेपर पर निकालें और हरी चटनी या कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

 

  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!