खाने को स्पेशल बना देती है रेशमी पनीर की सब्जी

Edited By Updated: 09 Nov, 2018 12:04 PM

पनीर की सब्जी खाने को स्पेशल बना देती है, तो झटपट कर लें कुछ स्पेशल बनाने की तैयारी और बनाएं पंजाबी अंदाज में रेशमी पनीर।

पनीर की सब्जी खाने को स्पेशल बना देती है, तो झटपट कर लें कुछ स्पेशल बनाने की तैयारी और बनाएं पंजाबी अंदाज में रेशमी पनीर।

सामग्री
काजू - 100 ग्राम
पानी - 330 मिलीलीटर, विभाजित
तेल - 45 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
प्याज - 200 ग्राम
अदरक -लहसुन पेस्ट - 2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
दही - 200 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 200 मिलीलीटर
टमाटर - 100 ग्राम
शिमला मिर्च - 380 ग्राम
पनीर - 380 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
इलायची पाऊडर - 1/4 टी स्पून
खोआ - 100 ग्राम
ताजा क्रीम - 150 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में काजू डालकर 300 मिलीलीटर पानी में 30 मिनट तक भिगो दें।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बना लें।
3. कड़ाही में 45 मिलीलीटर तेल गर्म करें और जीरा  तथा प्याज भूनें।
4. अब अदरक -लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ा पकाएं। फिर धनिया पाऊडर तथा लाल मिर्च  मिलाएं।
5. इसके बाद हल्दी तथा नमक मिलाएं। फिर इसमें  काजू पेस्ट मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. अब दही तथा टमाटर प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. इसके बाद टमाटर, शिमला मिर्च तथा पनीर मिलाएं।  फिर पानी तथा इलायची पाऊडर डालकर उबाल आने दें।
8. अब खोआ मिलाएं और इसे ढक्कन से ढकें,मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। 150 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
10. आपकी सब्जी तैयार है। धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी या नान के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!