शाही पनीर से ज्यादा मजेदार रेसिपी है शाही बीन्स

Edited By Updated: 30 Oct, 2018 12:30 PM

शाही पनीर तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शाही बीन्स।

शाही पनीर तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शाही बीन्स। ये रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
बीन्स - 300 ग्राम
तेल - 45 मिलीलीटर
प्याज - 200 ग्राम
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
टमाटर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
काजू पेस्ट - 75 ग्राम
दूध - 200 मिलीलीटर
पानी - 100 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 150 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 300 ग्राम सेम लें और इसे मीडियम आकार के टुकड़ों में काट कर एक तरफ रखें।
2. इसके बाद कड़ाही में 45 मिलीलीटर तेल गर्म करें और इसमें प्याज भूनें।
3.  अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। फिर टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसके बाद हरी मिर्च तथा हल्दी डालकर थोड़ा पकाएं।
5. अब नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसे गैस से हटा दें और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
7. इसे एक कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह से हिलाएं। 75 ग्राम काजू पेस्ट मिलाएं।
8. फिर दूध मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. 100 मिलीलीटर पानी डालकर उबाल आने दें। अब हरी बीन्स मिलाएं और उबाल आने दें।
10. इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 15-20 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। 150 मिलीलीटर ताजा क्रीम मिलाएं।
12. इसे मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट तक कुक करें।
13. धनिए  के साथ गार्निश करें। शाही बीन्स तैयार है। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!