सोयाबीन कीमा के साथ लें नान का मजा

Edited By Updated: 15 Oct, 2018 12:41 PM

क्या आपने कभी कीमा बना कर खाया है? अगर नहीं तो यह ऐसी विधि है जिससे आप सोयाबीन में कीमे का स्वाद पा सकते हैं। सोया कीमा का मटर के साथ स्वाद और भी लाजवाब रहेगा।

क्या आपने कभी कीमा बना कर खाया है? अगर नहीं तो यह ऐसी विधि है जिससे आप सोयाबीन में कीमे का स्वाद पा सकते हैं। सोया कीमा का मटर के साथ स्वाद और भी लाजवाब रहेगा। जो वेजिटेरियन हैं और जिन्हें कीमा पसंद है उनके लिए इससे बेहतरीन कुछ भी नहीं हो सकता।

सामग्री
पानी - 100 मिलीलीटर
खमीर - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
मैदा - 200 ग्राम
दही - 2 टेबल स्पून
बेकिंग पाऊडर - 1 टी स्पून
मक्खन - 1 टेबल स्पून
नमक - 1/4 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
हींग- 1/4 टी स्पून
प्याज - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
टमाटर - 100 ग्राम
हरे मटर - 100 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
सोया कीमा - 100 ग्राम
पानी - 30 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
दही - 350 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
मिंट के पत्ते - 2 टेबल स्पून

तैयारी
1. एक कटोरे में पानी खमीर तथा चीनी डालकर 5 मिनट के लिए रख दें।
2. अब मैदे में दही, बेकिंग पाऊडर, मक्खन तथा नमक डालकर मुलायम आटा गूंथ कर 35 - 40 मिनट के लिए रख दें।
3. एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें।
4. अब इसमें हींग तथा प्याज डालकर भूनें। फिर हरी मिर्च तथा टमाटर डालें।
5. इसके बाद मटर, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला अच्छी तरह मिलाएं।
6. अब  100 ग्राम सोया कीमा डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
7. फिर पानी, नमक तथा धनिया मिलाएं।
8. अब आटे से छोटी कचौरी का आकार बनाएं। इसमें तैयार सोया कीमा भरें।
9. अब ऊंगली की मदद से फ्लैट करें और नान तैयार करें और बेकिंग ट्रे पर रखें।
10. ओवन को 480 डिग्री फारेनहाइट /250 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें और 20 मिनटतक सेक लें।
11. अब कटोरे में दही, नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला तथा पुदीने के पत्ते मिलाएं। 
12.आपके नान तैयार हैं। गर्मा गर्म सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!