चिकन खाने वालों के लिए खास है सूखा चिकन  विद मिनी डोसा

Edited By Updated: 24 Sep, 2018 11:43 AM

चिकन खाने वालों के लिए आज हम लेकर आए हैं नई रेसिपी जिसका नाम है सूखा चिकन  विद मिनी   डोसा। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जाता है।

 चिकन खाने वालों के लिए आज हम लेकर आए हैं नई रेसिपी जिसका नाम है सूखा चिकन  विद मिनी   डोसा। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
तेल - 1 चम्मच
जीरा बीज - 2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1 चम्मच
मेथी साबत- 1/2 चम्मच
सौंफ़ - 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 10
Grated नारियल - 200 ग्राम
तेल - 1 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
इमली - 1 बड़ा चमचा
हल्दी - 1 चम्मच
पानी - 150 मिलीलीटर
घी - 2 चम्मच
लौंग - 4 फली
दालचीनी - 1/2 इंच
करी पत्ते - 8 - 10
लहसुन - 1 चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
बोनलेस चिकन - 250 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर
भुना हुआ नारियल - 25 ग्राम
डोसा मिश्रण - 165 ग्राम
दही - 130 ग्राम
पानी - 220 मिलीलीटर
भुना हुआ नारियल - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें जीरा, धनिया , काली मिर्च, मेथी तथा सौंफ़ डालकर भूनें।
2. 10 सूखी लाल मिर्च डालकर 3 से 5 मिनट के लिए भूनें।
3. इसे गैस से हटा दें और कटोरे में स्थानांतरित करें। एक तरफ रखें।
4. एक और पैन लें। नारियल भूनें।  इसे गैस से हटा दें औरकटोरे में स्थानांतरित करें। एक तरफ रखें।
5. एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, लहसुन डालें।
6. फिर प्याज डालकर भूनें।  इसे गैस से हटा दें और इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें। एक तरफ रखें।
7. एक ब्लेंडर में सभी भूनी हुई चीजें डालें,इमली, हल्दी तथा 150 मिलीलीटर पानी डालकर पेस्ट बनाएं।
एक तरफ रखें।
8. एक दूसरे पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें। इसमें लौंग, दालचीनी , करी पत्ते तथा लहसुन डालकर 1 - 2
मिनट के लिए पकाएं।
9. फिर प्याज भूनें। अब चिकन मिलाएं। मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट के लिए कुक करें।
10. इसमें मिश्रण मिलाएं।  नमक तथा पानी मिलाएं। इसे उबाल आने दें। 5-7 मिनट तक पकाएं।
11. 25 ग्राम भूना हुआ नारियल मिलाएं। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
12. एक कटोरे में डोसा मिश्रण,  दही तथा 220 मिलीलीटर पानी  मिलाएं।
13. गर्म तवे पर तैयार मिश्रण धीरे-धीरे फैलाएं।
14. मध्यम आंच पर 1 - 2 मिनट के लिए कुक करें।
15. दोनों तरफ से कुक करें जब तक यह रंग में सुनहरा भूरा न हो जाए।
16. अब उस पर तैयार चिकन का एक टुकड़ा रखें।
17. भूने  नारियल के साथ गार्निशिंग करें।
18. गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!