कोकोनट फिश करी आपको आएगी बेहद पसंद

Edited By Updated: 25 Oct, 2018 12:37 PM

कोकोनट फिश करी, यह डिश ज्यादातर केरला के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी फिश खाना बहुत पसंद है तो आज हम आपके लिए केरला स्टाइल में फिश की रैसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है कोकोनट फिश करी। इसका स्वाद खाने में लाजवाब है।

कोकोनट फिश करी, यह डिश ज्यादातर केरला के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी फिश खाना बहुत पसंद है तो आज हम आपके लिए केरला स्टाइल में फिश की रैसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है कोकोनट फिश करी। इसका स्वाद खाने में लाजवाब है। जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
फिश - 600 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
पेपरिका - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 10 मिलीलीटर
तेल - 30 मिलीलीटर
इमली पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
राई पीली - 20 ग्राम
काली राई - 20 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर
लहसुन - 15 ग्राम
अदरक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
तलने के लिए तेल
तेल - 20 मिलीलीटर
राई - 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 2
करी पत्ते - 12 - 15
प्याज - 75 ग्राम
टमाटर - 75 ग्राम
इमली पेस्ट - 2 चम्मच
नारियल का दूध - 200 मिलीलीटर
पानी - 150 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में फिश को नमक, हल्दी, पेपरिका, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, तेल, इमली में मिलाकर 30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2. एक अन्य कटोरे में, पीली राई, काली राई, हल्दी तथा पानी मिलाएं और लगभग 10 मिनट के लिए रख दें।
3. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।  लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, नमक तथा हल्दी मिलाएं।
4. एक कड़ाही में  तेल गर्म करें और  मछली को तल लें।
5. एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, सूखी लाल मिर्च तथा कड़ी पत्तियों को डालें।
6. फिर प्याज डालकर भूनें। अब टमाटर डालकर पकाएं।
7. इमली पेस्ट तथा नारियल का दूध मिलाएं और उबाल  आने दें।
8.  पानी तथा नमक मिलाएं। फिर उबाल आने दें। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
9. अब इसमें मछली मिलाएं। मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट के लिए कुक करें।
10. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!