वेज डिश है सोया कोरमा

Edited By Updated: 13 Sep, 2018 10:41 AM

इस रेसिपी का नाम सुन कर आपको लगा होगा कि शायद यह कोई नॉन वेज डिश है। मगर ऐसा नहीं है बल्‍कि यह तो सोया चंक्‍स यानी सोयाबीन से तैयार की गई एक टेस्‍टी डिश है।

इस रेसिपी का नाम सुन कर आपको लगा होगा कि शायद यह कोई नॉन वेज डिश है। मगर ऐसा नहीं है बल्‍कि यह तो सोया चंक्‍स यानी सोयाबीन से तैयार की गई एक टेस्‍टी डिश है।

जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उन्‍हें यह डिश खा कर अच्‍छा लगेगा क्‍योंकि यह कुछ उसी अंदाज में बनाई गई है। इसे आप रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका टेस्‍ट काफी अच्‍छा होता है, जिसे बच्‍चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि -
 

सामग्री
सोया न्यूट्रीला- 50 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
पानी - 750 मिलीलीटर
सिरका - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
सोया चक्स- 120 ग्राम
काजू - 1 टेबल स्पून
गर्म पानी - 50 मिलीलीटर
घी - 45 मिलीलीटर
प्याज - 340 ग्राम
दही - 75 ग्राम
घी - 9 0 मिलीलीटर
काली मिर्च के टुकड़े - 1/4 टी स्पून
लौंग - 5
ग्रीन इलायची - 6  
ब्लैक इलायची - 1  
स्टार एनीज - 1
दालचीनी - 1 इंच
दही - 250 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 2 टेबल स्पून
पापिका - 2 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 1/2 टी स्पून
नमक - 1 1/2 टी स्पून
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
अदरक - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में सोया न्यूट्रीला को  500 मिलीलीटर पानी में 30 से 35 मिनट तक भिगो दें।
2. एक पैन में  750 मिलीलीटर पानी, सिरका,  चीनी तथा सोया चंक्स डालकर उबाल लें।
3. पानी से सोया चंक्स निकालें और इसे अच्छी तरह से निचोड़ें ताकि पानी निकल जाए।
4. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और 20 मिनट तक रख दें।
5. एक कटोरे में काजू को गर्म पानी में 20-25 मिनट के लिए भिगो दें।
6. एक पैन में 45 मिलीलीटर घी गर्म करें और उसमें 340 ग्राम प्याज डालकर भून लें।
7. इसे गैस से हटा दें औरब्लेंडर में स्थानांतरित करें। काजू तथा 75 ग्राम दही डालकर पेस्ट बनाएं।
8. एक कड़ाही में घी गर्म करें। काली मिर्च के टुकड़े, लौंग, हरी इलायची, ब्लैक इलायची, एनीज तथा दालचीनी डालकर भूनें।
9. 250 ग्राम दही मिलाएं।
10. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज मिश्रण मिलाएं।
12. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
13. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
14. हल्दी,धनिया पाऊडर, पेपरिका, जीरा पाउडर, लाल मिर्च तथा नमक मिलाएं।
15. कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
16. भिगोकर रखा सोया न्यूट्रीला, सोया चंक्स तथा 250 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
17. फिर इसे ढक्कन से ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं।
18. ढक्कन खोलें और 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। उबाल आने दें।
19. अदरक के साथ गार्निश करें।
20. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!