अक्सर पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है  वाइट चिकन कोरमा

Edited By Updated: 01 Feb, 2019 05:19 PM

चिकन कोरमा अक्सर पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है

चिकन कोरमा अक्सर पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इसे स्वादिष्ट मसालों से तैयार किया जाता है और नान/ रोटी के साथ परोसा जाता है। यह बनाने में काफी आसान है, इसे बनाने के लिए जानते हैं विधि।
 

सामग्री
चिकन - 500 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन  पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 140 ग्राम
काजू - 2 बड़े चम्मच
खसखस - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 50 मिलीलीटर
तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
मेस -1
हरी इलायची - 3 
लौंग - 3 
काली इलायची - 1 
हरी मिर्च - 3
दही - 240 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
सफेद मिर्च - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
जायफल - 1/2 चम्मच
दूध - 120 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 60 ग्राम

तैयारी
1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चिकन, नमक, अदरक लहसुन पेस्ट, नींबू का रस  डालकर अच्छे से
मिलाएं और 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
2. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। प्याज डालें और 3 - 5 मिनट के लिए भूनें। अब इसकी पेस्ट  
बनाएं।
3. एक अन्य कटोरे में काजू, खसखस तथा पानी डा लकर 20 मिनट के लिए भिगोएं।
4. फिर चिकनी पेस्ट बनाएं। एक पैन में  तेल गर्म करें। उसमें जीरा, तेज पत्ता,मेस, हरी इलायची, लौंग तथा  
काली इलायची डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं।  प्याज का पेस्ट डालें और 2 - 3 मिनट पकाएं।
5. फिर  मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और 3 - 5 मिनट पकाएं।
6.  हरी मिर्च तथा दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. अब इसमें नमक, सफेद मिर्च, काली मिर्च, जीरा पाऊडर तथा जायफल डालकर मिलाएं।
8. फिर दूध मिलाएं और ढक्कन के साथ कवर करें। 30 - 40 मिनट तक पकाएं।
9. काजू का पेस्ट तथा ताज़ा क्रीम अच्छी तरह मिलाएं। धनिए से गार्निश करें।
10. परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!