Zucchini करी आसानी से करें तैयार

Edited By Updated: 21 Nov, 2018 01:48 PM

Zucchini करी आसानी से  तैयार की जा सकती है।

 Zucchini करी आसानी से  तैयार की जा सकती है। आइए इसे कैसे तैयार किया जा सकता है।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
तेज पत्ता - 1
दालचीनी - 1 इंच
सौंफ़ - 1 चम्मच
इलायची - 2 
Desiccated नारियल - 30 ग्राम
मिंट के पत्ते - 15 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
पानी - 2 टी स्पून
तेल - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
टमाटर - 150 ग्राम
ज़ुचिनी - 700 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी,सौंफ़ तथा इलायची डालकर भूनें।
2. इसके बाद नारियल, पुदीने की पत्तियां तथा टमाटर मिलाएं और 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं।
3. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च, जीरा पाऊडर तथा गर्म मसाला मिलाएं।
4. इसके बाद हल्दी व धनिया पाऊडर मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाएं व एक तरफ रखें।
6. एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च तथा टमाटर डालकर  5-8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।
7. फिर, इसमें तैयार मिश्रण मिलाएं। अब Zucchini और 300 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
8. इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
10. फिर इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे फिर से हिलाएं। धनिए के साथ गार्निश करें।
12. आपकी सब्जी तैयार है। चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!