Edited By ,Updated: 29 Feb, 2016 10:25 AM
मेष
पेशेवर मोर्चे पर आप अपने लंबित कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। बचत आपके बैंक बैलंस को अच्छा बनाए रखेगी। आप अपने रोमांटिक
मेष
पेशेवर मोर्चे पर आप अपने लंबित कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। बचत आपके बैंक बैलंस को अच्छा बनाए रखेगी। आप अपने रोमांटिक पक्ष का खुलासा कर अपने प्रेमी को अश्चर्यचकित कर सकते हैं। जिस काम को करने के लिए आप उलझन में हैं उसे करने से माता या पिता में कोई एक आपको हतोत्साहित कर सकते हैं। अगर आप किसी संपत्ती को लेकर इच्छुक हैं तो आपको एक अच्छा सौदा प्राप्त हो सकता है। आप व्यायाम को लेकर नियमित रहें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- फारेस्ट ग्रीन
वृष
काम पर एक वरिष्ठ के विचारों को लागू करना आपके लिए एक बेहतर कार्य प्रणाली होगी। कुछ के लिए समय बढ़ौतरी का है परंतु शीघ्रता से नहीं संपति पर एक सकारात्मक प्रतिक्रिया आपका मन बना सकती है। आप उनके साथ स्थिर बने रह सकते हैं। जिनकी आप हमेशा प्रशंसा करते हैं। पूरा विवरण लिए बिना किसी चीज का भुगतान करने के लिए जल्दबाजी न करें। आप में से कुछ संक्रमण से मुकाबला कर सफलता पाएंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- चाकलेट
मिथुन
काम पर चीजों के बेहतर नियंत्रण के लिए हाथ में जो चीजें हैं उनको प्राथमिकता दें। सामाजिक मुद्दे पर किसी की राय आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से रोक सकती है। क्रिएटिव लोगों को ग्राहक मिलना मुश्किल होगा। आप अपना आकार वापिस पाने के लिए नियमित व्यायाम व आहार को नियंत्रण करेंगे। अपने जीवनसाथी को अन्यथा न लें क्योंकि उनमें रोष या नाराजगी पैदा हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरी
कर्क
आपको अध्यात्म में बहुत अधिक संतुष्टि प्राप्त होगी और इसके लिए आप अपनी जीवनशैली में भी परिवर्तन लाएंगे। दिन के दुसरे हिस्से में एक घरेलु स्थिती के कारण आपका समय प्रभावित होगा। कुछ अप्रत्याश्चित मेहमान आपकी इच्छा के विपरीत आपको कहीं धुमने के लिए मजबूर कर सकते हैं। आपके द्वारा आपकी वित्तिय स्थिती को सुधारने के प्रयासों में सफलता के संकेत हैं। संपत्ती की खरीद को एक भविष्य की तारिख के लिए स्थगित कर देना चाहिए।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- बौटल ग्रीन
सिंह
कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू करने के लिए यह सही समय है। व्यावसायिक समय में आप अपनी पहचान बनाने में समर्थ होंगे घरेलु मोर्चे पर शांति और तसल्ली मिलेगी। आप अपने सामाजिक दायरे में लोकप्रिय हो सकते हैं। जो प्यार की तलाश में हैं उन्हें अपना जीवनसाथी मिलने की संभावना है। ऋण की अदायगी में कोई मुश्किल नहीं आएगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- कॉफी
कन्या
शैक्षणिक क्षेत्र में जिसने अपने सपनों को हासिल किया है उसके लिए आप खुश होंगे। एक आरंभ किया हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। जो अपने परिवार से अलग रह रहो हैं वे छुट्टी के लिए एक स्थान की उम्मीद कर सकते हैं। निश्चित धन उम्मीद से जल्दी मिलने की संभावना है। फिट रहने की खातिर आपके द्वारा लिए गए जरूरी कदम अच्छी सेहत के लिए आश्वासित होंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
तुला
सिद्धातत: आप एक सुरक्षित स्थान पर रहेंगे। आप एक प्रतिस्पर्धी मूल्य पर कुछ बेचकर अच्छी रकम कमा सकते हैं। कुछ लोग प्रेमी के साथ रहने का लाभ उठा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को रोमांटिक मूड में पा सकते हैं। प्रचार क्षेत्र से जुड़े या उत्सव प्रबंधक कुछ नवीन या निराला सोचने के लिए अपनी रचनात्मकता की खोज करनी होगी। नियमित दिनचर्या आपके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गहरा लाल
वृश्चिक
आप अपना हर कदम फूंक-फूंक रखें क्योंकि यह आपके करियर का मामला है। आपको एक बहुत बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। जिसका अब तक आपको कोई आभास भी नहीं था। आपकी निपुणता की मांग अधिक बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगी। आप व्यक्तिगत व व्यवसायिक दोनों क्षेत्रों के कामों को सराहनीय ढ़ग से निपटाने के लिए एक ऊर्जा का स्तंभ बन पाएंगे। आपके द्वारा परिवार में समय बिताने से पारिवारिक एकजुटता परिवार में आपसी प्यार व संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ कर सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गहरा नीला
धनु
एक नई शुरूआत करना इतना आसान नहीं होगा। जितना की वो दिखता है परंतु आप उसमें सफल होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आप अपने तर्कों को प्रभावी रूप से आगे रखने में कामयाब होंगे। काम की मांग कुछ लोगों को परिवार की उपेक्षा करने के लिए मजबूर कर सकती है। आपके जीवनसाथी को एक महत्वपूर्ण मामले में आपकी मदद की अवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी के साथ बहस होने की संभावना से कोई इंकार नहीं किया जा सकता यदि आप कर सकते हैं तो इससे बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-ओलिव ग्रीन
मकर
आप प्रभावी लोगों पर अपनी साख या असर बना पाएंगे। परिवार आपको एक मंहगी चीज लेने के लिए राजी कर सकता है। एक गलत फहमी की वजह से आप अपने प्रेमी के साथ बाहर एक आरामदायक शाम व्यतीत करने का खर्च उठाएंगे। किसी नजदिकी की स्थिती में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। संपत्ती के विषय में एक लंबित सौदा आखिर में लाभकारी सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
कुंभ
आपको किसी के साथ जाना होगा भले ही आपका मन वहां न हो। एक अधीनस्थ को संभालने में नरम रवैया, सकारात्मक संबंध को प्रोत्साहित करने में लंबा रास्ता तय करेगा। अन्य सदस्यों की मदद से घर बनाने वालों का बोझ कम होगा। आप में से कुछ एक नया कौशल प्राप्त कर सकते हैं। लेखको की बहुत मांग रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का नीला
मीन
एक दफ्तरी या सरकारी मसले पर आपको कोई झमेलों में फंसा सकता है। अपने आप को पारिवारिक सामारोह व आयोजनों से दूर रखना आपको सामाजिक क्षेत्र से अलग-थलग कर सकता है। एक पूर्व रिश्ते की तलाश आपको नया रिश्ता बनाने के लिए उकसा सकती है। इसमें आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। कागजी कार्यवाही में देरी की वजह से एक प्रॉपर्टी का मामला हल नहीं हो पाएगा। कार्यालय की राजनीति से बचें क्योंकि इससे आपका कुछ अच्छा नहीं होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
मनीषा कौशिक
ईमेल: support@askmanisha.com