रामदेव अब बीएसएफ जवानों को सिखाएंगे योग

Edited By Updated: 16 Oct, 2015 09:00 AM

ramdev now teach yoga to bsf

योग गुरु बाबा रामदेव आज से दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए दो दिवसीय योग शिविरआयोजित करेेंगे।

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव आज से दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए दो दिवसीय योग शिविरआयोजित करेेंगे। पहले चरण में आज रामदेव जवानों और उनके परिवारों को विशेष आसन सिखाएंगे। यह शिविर सीमा सुरक्षा बल के दक्षिणी दिल्ली के छावला स्थित शिविर में सवेरे पांच बजे से आयोजित होगा।

दूसरे चरण में वह यहां परिसर में स्थित विद्यालयों के छात्रों को कुछ व्यायाम सिखाएंगे।  इसके बाद 17 अक्तूबर को वह गुड़गांव के पास भोंडसी में स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक परिसर मेें योग शिविर का आयोजन करेंगे। रामदेव ने पिछले महीने बीएसएफ के जवानों के लिए ऐसा ही एक योग सत्र जैसलमेर में आयोजित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!