
शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी कोषों द्वारा डॉलर के प्रवाह में बढ़ोतरी किए जाने से रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में आज 31 पैसे मजबूत होकर 50.56 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।

अमेरिकी सरकार ने रविवार को सीरिया के लिए 1.22 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की। इस बीच तुर्की के इस्तानबुल में ‘फ्रेंड्स ऑफ सीरिया’ की दूसरी बैठक शुरू हो गई है।

सरकार की विदेशी फंड पर टेक्स प्रस्ताव से स्थानीय विदेशी मुद्रा बाजार में प्रारम्भ में काफी तेजी के बाद अमरीकन डॉलर सटोरियों की मुनाफा बिकवाली से शुक्रवार को घटता नजर आया।

डालर के यूरो और दूसरे विदेशी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर पडऩे से रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 51.17 पर खुला। इसके अलावा डीलरों के मुताबिक शेयर बाजार में तेजी और निर्यातकों द्वारा डालर की बिक्री से भी रुपये में मजबूती दर्ज की गई।

शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच आयातकों की मजबूत डॉलर मांग से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 51.17 पर खुला।

आयातकों की डॉलर मांग से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 27 पैसे टूटकर 50.96 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कल 58 पैसे लाभ के साथ 50.69:70 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों में मजबूत रूख के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह बढऩे से रुपया आज 14 पैसे की तेजी के साथ 51.13 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कल 10 पैसे की गिरावट के साथ 10 सप्ताह के निम्न स्तर 51.27:28 पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती दर्ज की गई है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की मजबूती के साथ 51.10 के स्तर पर खुला।

आयातकों की डॉलर मांग से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 50.54 पर खुला। इसके अलावा यूरो के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी रुपए की धारणा पर असर पड़ा।

आयातकों की डॉलर मांग से रुपया आज अमेरिका करेंसी के मुकाबले 3 पैसे कमजोर होकर 50.26 पर खुला। इसके अलावा अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए की धारणा पर असर पड़ा।