नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई 2022 Lexus ES 300h, 59.71 लाख रूपए है शुरूआती कीमत

Edited By Updated: 12 Oct, 2022 11:11 AM

2022 lexus es 300h launched in india with new features

जापानी ऑटो दिग्गज टोयोटा के लग्जरी कार ब्रांड लेक्सस ने भारत में 2022 लेक्सस ES 300h को 59.71 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। 2022 लेक्सस ES 300h  दो  ट्रिम ऑप्शन- Exquisite और Luxury ट्रिम में पेश की गई है, जिनकी कीमत क्रमश: 59.71...

ऑटो डेस्क: जापानी ऑटो दिग्गज टोयोटा के लग्जरी कार ब्रांड लेक्सस ने भारत में 2022 लेक्सस ES 300h को 59.71 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। 2022 लेक्सस ES 300h  दो  ट्रिम ऑप्शन- Exquisite और Luxury ट्रिम में पेश की गई है, जिनकी कीमत क्रमश: 59.71 लाख रुपए और 65.81 लाख रुपए रखी गई है। पिछले मॉडल की तुलना में नया अपडेटेड मॉडल 21,000 रुपये महंगा है।

लेक्सस के प्रोडक्शन का भारत में किया गया है। इसी के साथ भारत ग्लोबल लेवल पर ES 300h का प्रोडक्शन करने वाला चौथा देश बन गया है। देश में लेक्सस के उत्पादन का काम 2020 में शुरू किया गया था। कंपनी ने 2017 में भारतीय बाज़ार में एंट्री की थी। वर्तमान समय में देश में कंपनी के 6 मॉडल - NX SUV,RX SUV, LX SUV, ES Sedan, LS Sedan,LC Coupe सेल के लिए उपलब्ध है। इन मॉडल्स की कीमत 59.71 लाख रुपये से 2.33 करोड़ रुपये के बीच की है।

नई लेक्सस ES 300h में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का पावरट्रेन दिया गया है।  फीचर्स की बात करें तो यह नई सेडान  डायनेमिक वॉयस रिकग्निशन फीचर, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले,   नए 'प्रोफाइल फंक्शन', क्सटमाइज्ड मल्टीमीडिया सेटिंग्स आदि से लैस है।

Made-in-India Lexus ES 300H upgraded for 2022: Here are all the details! -  Times of India

इस नए प्रोडक्ट की लॉन्च के दौरान लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि नई ES 300h का डिज़ाइन और नई टेक्नीक ग्राहकों को अपनी ओर अट्रैक्ट करेगा।  नया एडवांस्ड ईएस हमारे  उपभोक्ताओं को नई टेक्नीक और डिजाइन के साथ क्राफ्टमैनशिप के एलिमेंट्स को इंटीग्रेट करके अट्रैक्ट करेगा जो कंपनी द्वारा शानदार लेक्सस एक्सपीरियंस देने के हमारे प्रयास को आगे बढाएगा।

<>

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!