लॉन्च से पहले स्पॉट हुई 5-डोर महिंद्रा थार

Edited By Akash sikarwar,Updated: 18 Aug, 2022 04:50 PM

5 door mahindra thar spotted ahead of launch

भारत में 3 डोर थार की सफलता के बाद अब महिंद्रा इसके 5 डोर वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा...

ऑटो डेस्क: भारत में 3 डोर थार की सफलता के बाद अब महिंद्रा इसके 5 डोर वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

टेस्टिंग के दौरान देखी गई नई महिंद्रा थार को कवर किया गया था, लेकिन इसकी डिजाइनिंग को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 3 डोर थार के समान डिजाइन दिया जाएगा। इसके अलावा फीचर्स को लेकर भी कहा जा रहा है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। यानि की इसमें 18 इंच के अलाय व्हील्स, टेल लाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया जाएगा।

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया जा सकता है। वहीं इसके इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबाक्स यूनिट्स के साथ जोड़ा गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!