बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने खरीदी रेंज रोवर, 3 करोड़ रुपए है इसकी कीमत

Edited By Updated: 28 Jan, 2023 12:58 PM

bollywood actor aditya roy kapoor buys range rover its price is rs 3 crore

बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेता लगज़री गाड़ियों के शौकीन हैं। कई बार उन्हें अपनी गाड़ियों में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन ज्यादातर अभिनेताओं की पसंद रेंज रोवर है। ऐसी कहा जा रहा है कुछ समय पहले एयरलिफ्ट" फेम अभिनेत्री निमरत कौर, मशहूर फैशन डिजाइनर और...

ऑटो डेस्क: बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेता लगज़री गाड़ियों के शौकीन हैं। कई बार उन्हें अपनी गाड़ियों में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन ज्यादातर अभिनेताओं की पसंद रेंज रोवर है। ऐसी कहा जा रहा है कुछ समय पहले एयरलिफ्ट" फेम अभिनेत्री निमरत कौर, मशहूर फैशन डिजाइनर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने  रेंज रोवर खरीदी थी,जिसके बाद अब इस लिस्ट में बालीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने 2023 रेंज रोवर खरीदी है।

PunjabKesari

 हाल ही में जुहू में अपने घर के बाहर अपने नई 2023 रेंज रोवर के साथ देखा गया था।"आशिकी 2" फेम अभिनेता ने खुद को एक नई रेंज रोवर गिफ्ट की है। एक्टर द्वारा इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर कर दी गई है। इस कार  को हाल ही में लॉन्च किया गया था।

नई रेंज रोवर के एक्सटीरियर को नए रुप में डिज़ाइन किया गया है। इस SUV में प्रोजेक्टर LED लाइट्स और LED डेटाइम रनिंग लाइट्स हेडलाइट्स दिए हैं। इसके रियर में पतले एलईडी टेललैंप्स दिए हैं।  बात इंटीरियर की करें तो इसमें भी नए रुप में डिज़ाइन किया गया है। इसका केबिन में 13.1 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, मल्टीपल क्लाइमेट सेटिंग्स, फोर-स्पोक व्हील और बैकसीट के लिए एक एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया है।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!