Edited By Radhika,Updated: 09 May, 2026 05:15 PM

भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) आने वाले समय में बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे साल 2031 तक कुल 16 नए मॉडल पेश करेंगे। इतना ही नहीं साल 2026 भी महिंद्रा के ग्राहकों के लिए...
ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) आने वाले समय में बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे साल 2031 तक कुल 16 नए मॉडल पेश करेंगे। इतना ही नहीं साल 2026 भी महिंद्रा के ग्राहकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है। कंपनी इस साल 5 नई SUV's मार्केट में लाने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में
1. Scorpio N and Classic Facelift
महिंद्रा की पहचान बन चुकी स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक को 2026 में नया अपडेट मिलने वाला है। इन बदलावों में नई स्कॉर्पियो एन में रिडिजाइन की गई ग्रिल, नए हेडलैंप्स और 19-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा फीचर्स चेंज में इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर होगा। ऐसी संभावना है कि इसके टॉप मॉडल्स में पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा भी मिल सकती है।

2. 3-door Mahindra Thar facelift
थार के ग्राहकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कंपनी 3-डोर वाली थार को 'थार रॉक्स' वाले फीचर्स के साथ अपडेट करने वाली है। बदलावों को लेकर ऐसी संभावना है कि इसमें रॉक्स जैसी एलईडी हेडलाइट्स, नई ग्रिल और अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।
3. Mahindra Vision S
महिंद्रा की एक नई सब-कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसे बिल्कुल नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसकी खासियत यह होगी कि इसमें लेवल-2 ADAS (सेफ्टी फीचर), डिजिटल डैशबोर्ड और शानदार स्टाइलिंग होगी। उम्मीद है कि साल 2026 के अंत या 2027 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।
4. Mahindra BE 07
महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक रेंज का विस्तार करते हुए BE 07 मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी। यह कंपनी के 'INGLO' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 59kWh से लेकर 79kWh तक के बैटरी पैक मिल सकते हैं। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा EV, मारुति ई-विटारा और टाटा सिएरा EV से होगी।