स्टार्टअप कंपनी ई-प्लेन ने एयरो इंडिया शो 2023 में पेश की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी

Edited By Updated: 19 Feb, 2023 01:14 PM

eplane unveils flying taxi aero india show 2023

भारत में बहुत जल्द उड़ने वाली कार नजर आने वाली है। हाल ही में आईआईटी मद्रास की स्टार्टअप कंपनी ई-प्लेन बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो 2023 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी को अनवील किया है। कंपनी के अनुसार, इस फ्लाइंग टैक्सी को शहरी परिवहन को...

ऑटो डेस्क. भारत में बहुत जल्द उड़ने वाली कार नजर आने वाली है। हाल ही में आईआईटी मद्रास की स्टार्टअप कंपनी ई-प्लेन बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो 2023 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी को अनवील किया है। कंपनी के अनुसार, इस फ्लाइंग टैक्सी को शहरी परिवहन को आसान और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ये फ्लाइंग टैक्सी 2024 तक भारत में लॉन्च हो सकती है। 

PunjabKesari
कंपनी के अनुसार, यह फ्लाइंग टैक्सी वर्टीकल टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकती है। यानी इसे उड़ान भरने और लैंडिंग के लिए रनवे की जरूरत नहीं होगी। यह टैक्सी एक हेलीकाप्टर की तरह उड़ान भरने में सक्षम है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह टैक्सी 200 किलोमीटर तक उड़ सकती है। साइज में छोटा होने के वजह से यह टैक्सी तंग इलाकों से भी उड़ान भर सकती है। ई-प्लेन के सीईओ प्रांजल मेहता ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक कार एक साधारण टैक्सी से 10 गुना तेज है। हालांकि इसमें सफर करने का खर्च भी सड़क एक ओला टैक्सी से लगभग दोगुना होगा। उन्हें इस फ्लाइंग टैक्सी का आईडिया एक वीडियो को देखने के बाद आया।

PunjabKesari


फ्लाइंग टैक्सी की खासियत

इस फ्लाइंग टैक्सी को किसी भी ऊंची बिल्डिंग से उड़ाया और लैंड किया जा सकता है। इसे पार्क करने के लिए सिर्फ 25 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ती है, जो एक फुल साइज एसयूवी से थोड़ी ज्यादा है। इसका वजन भी काफी कम है। बगैर पैसेंजर के इस फ्लाइंग टैक्सी का कुल वजन केवल 200 किलोग्राम है।

PunjabKesari

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!