Honda ने अपनी वेबसाइट से हटाई CB500X, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Edited By Radhika,Updated: 20 Jan, 2023 04:30 PM

Honda Motorcycle And Scooter ने अपनी ऑफिशियल Big Wing वेबसाइट से CB500X को हटा दिया है। इसके अलावा होंडा ने एक मीडिया कंपनी को बताया कि यह बाइक अब स्टॉक में भी उपलब्ध नहीं है।
ऑटो डेस्क: Honda Motorcycle And Scooter ने अपनी ऑफिशियल Big Wing वेबसाइट से CB500X को हटा दिया है। इसके अलावा होंडा ने एक मीडिया कंपनी को बताया कि यह बाइक अब स्टॉक में भी उपलब्ध नहीं है।
CB500X को मार्च 2021 में 6.87 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे CKD रूट के माध्यम से आयात किया गया था और भारत में असेंबल किया गया था। यह एडवेंचर टूरर में 471cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया था, जो 8,500 आरपीएम पर 46 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 43.2 एनएम उत्पन्न करता था। इंजन को स्लिपर और असिस्ट क्लच के माध्यम से 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया था।