2031 तक 5 नए मॉडल लॉन्च करेगी मारुति सुज़ुकी

Edited By Updated: 25 Nov, 2023 04:29 PM

maruti suzuki will launch 5 new s by 2031

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुज़ुकी 2025 तक ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। हाल ही में कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि उनका 2031 तक 5 मॉडल्स को पेश करने का प्लान है।

ऑटो डेस्क: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुज़ुकी 2025 तक ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। हाल ही में कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि उनका 2031 तक 5 मॉडल्स को पेश करने का प्लान है। अनुमान है कि ये नीचे लिखे मॉडल्स हो सकते हैं, जिन्हें आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है।

ग्रैंड विटारा (3-रो एसयूवी)-

कंपनी ने 2022 में ग्रैंड विटारा को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पेश किया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारुति,  महिंद्रा एक्सयूवी 700 और अल्कज़ार  के कंपेरिज़न में 3-रो ग्रैंड विटारा को पेश कर सकती है।  

Maruti Celerio Price 2023, Images, Colours & Reviews

नई हैचबैक-

मारुति सेलेरियो और ऑल्टो के प्रतिस्थापन के रूप में 10 लाख रुपये से कम कीमत में दो नई हैचबैक लॉन्च कर सकती है। अभी कंपनी द्वारा इसकी पुष्टि नही की गई कि ये नई हैचबैक कौन सी होंगी।

 नई एमपीवी-

मारुति के पोर्टफोलियो में वर्तमान में 3 एमपीवी हैं - अर्टिगा, एक्सएल6 और इनविक्टो। उम्मीद है कि कंपनी एक और नई एमपीवी लॉन्च कर सकती है, जिसे एक्सएल6 और इनविक्टो के बीच प्लेस किया जाएगा।

 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!