10g Gold Rate in 2050: अगले 25 साल में 10g सोना कितने में बिकेगा, चौंका सकती है कीमत

Edited By Updated: 22 Oct, 2025 11:05 AM

10g of gold sell for in next 25 years price may surprise you

पिछले दो दशकों से सोना भारतीय निवेशकों के लिए एक लाभकारी और भरोसेमंद निवेश साबित हुआ है। अक्टूबर 2000 में 24 कैरेट सोने की कीमत 4,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, वहीं अक्टूबर 2025 में यह 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। महंगाई और आर्थिक...

बिजनेस डेस्कः पिछले दो दशकों से सोना भारतीय निवेशकों के लिए एक लाभकारी और भरोसेमंद निवेश साबित हुआ है। अक्टूबर 2000 में 24 कैरेट सोने की कीमत 4,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, वहीं अक्टूबर 2025 में यह 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने ने “सुरक्षित निवेश” के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को लगातार बनाए रखा है।

सोने का आकर्षण क्यों बढ़ रहा है

पिछले 25 वर्षों में जब शेयर बाजार और अन्य संपत्तियों में गिरावट आई, सोने ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। महंगाई, आर्थिक अस्थिरता और मुद्रा की कमजोरियों के दौर में सोना निवेशकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। केंद्रीय बैंकों और बड़े निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी इसके दामों को सहारा दिया है।

पिछले एक साल में 67% की तेजी

साल 2024-25 में सोने की कीमतों में 67 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। डॉलर की कमजोरी, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक व्यापार संघर्ष और आर्थिक अनिश्चितता ने सोने की मांग बढ़ा दी। भारत में त्योहारी और शादी के मौसम ने घरेलू बाजार में कीमतों को ऊंचा बनाए रखा।

1 करोड़ रुपए में कितना सोना मिलेगा?

अक्टूबर 2025 में 1 करोड़ रुपए में निवेश करने पर लगभग 758 ग्राम (0.76 किलोग्राम) सोना खरीदा जा सकता है।

पिछले 25 साल का रिटर्न

अक्टूबर 2000 में सोने की कीमत 4,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी और अक्टूबर 2025 में यह 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इस अवधि में सोने ने औसतन 14.6% सालाना रिटर्न दिया, जो पारंपरिक सेविंग स्कीम और बैंक डिपॉजिट से कहीं अधिक है।

2050 में संभावित कीमतें

अगर अगले 25 सालों में भी यही सालाना रिटर्न 14.6% बना रहता है, तो 2050 तक 10 ग्राम सोने की कीमत 40 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। इसका मतलब यह है कि एक करोड़ रुपए में सिर्फ 25 ग्राम सोना खरीदा जा सकेगा, जबकि वर्तमान में यह 758 ग्राम है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव

हालांकि यह भविष्यवाणी अनुमान पर आधारित है। सोने की कीमतें ब्याज दर, डॉलर की स्थिति, केंद्रीय बैंक की नीतियों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। फिर भी, पिछले 25 वर्षों की रफ्तार जारी रहने पर सोना आने वाले दशकों में भी सुरक्षित और लाभकारी निवेश बना रह सकता है।

  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!