4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 30,339 करोड़ रुपए घटा

Edited By Updated: 10 Sep, 2017 12:53 PM

4 companies lose market capitalization of rs 30 339 crore

सैंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से चार कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 30,339.17 करोड़ रुपए घट गया

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से चार कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 30,339.17 करोड़ रुपए घट गया। सबसे अधिक नुकसान में एफ.एम.सी.जी. क्षेत्र की कंपनी आईटीसी रही। सप्ताह के दौरान जहां आई.टी.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन आयल कारपोरेशन के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, एच.डी.एफ.सी., मारुति सुजुकी तथा ओ.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल बढ़ोतरी 26,099.02 करोड़ रुपए रही, जो चार कंपनियों को हुए नुकसान से कम है। 

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आई.टी.सी. का बाजार मूल्यांकन 13,581.05 करोड़ रुपए घटकर 3,31,852.44 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी तरह आई.ओ.सी. का बाजार पूंजीकरण 9,857.49 करोड़ रुपए घटकर 2,07,784.17 करोड़ रुपये और एसबीआई का 4,963.43 करोड़ रुपए घटकर 2,34,748.61 करोड़ रुपए पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,937.2 करोड़ रुपये घटकर 2,61,198.36 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 8,164.93 करोड़ रुपए बढ़कर 5,31,509.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,164.78 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,61,553.05 करोड़ रुपए और मारुति सुजुकी का 4,836.3 करोड़ रुपए बढ़कर 2,40,842.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

एच.डी.एफ.सी. का बाजार मूल्यांकन 3,035.5 करोड़ रुपए बढ़कर 2,83,353.07 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का 2,567.08 करोड़ रुपए बढ़कर 2,07,770.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,330.43 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,857.75 करोड़ रुपए रहा।  शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर रही। उसके बाद क्रमश: टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एस.बी.आई., आई.ओ.सी. तथा ओ.एन.जी.सी. का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 204.71 अंक या 0.64 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 39.60 अंक या 0.39 प्रतिशत टूटा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!