RBI के पास 1,176.6 अरब रुपए मूल्य का 557.75 टन सोना

Edited By Updated: 25 Jan, 2015 09:57 AM

article

भारतीय रिजर्व बैंक के पास दिसंबर 2014 के पहले पखवाडे तक 557.75 टन सोना था और उस समय इसका बाजार मूल्य 1,176.6 अरब रुपए यानी 1,898.52 करोड़ डॉलर था।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के पास दिसंबर 2014 के पहले पखवाडे तक 557.75 टन सोना था और उस समय इसका बाजार मूल्य 1,176.6 अरब रुपए यानी 1,898.52 करोड़ डॉलर था। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के केन्द्रीय बैंक के पास 19 दिसंबर 2014 की स्थिति के अनुसार 557.75 टन सोना था जिसमें से 265.49 टन सोना विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और अंतर्राष्ट्रीय निपटान बैंक की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।  

रिजर्व बैंक ने बताया कि मार्च 2014 के मूल्य निर्धारण (अमरीकी डॉलर में) के अनुसार सोने का यह भंडार उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 6.9 प्रतिशत रहा। इस बीच जनवरी 2015 की शुरूआत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 322.135 अरब डॉलर के नए शीर्ष स्तर पर पहुंच गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक अपनी विदेशी मुद्रा आस्तियों का निवेश मौजूदा मानदंडों के अनुसार विभिन्न मुद्राओं और विभिन्न प्रकार की आस्तियों में करता है। ये मानदंड सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। मार्च 2014 अंत की स्थिति के अनुसार उस समय उपलब्ध 276.4 अरब अमरीकी डॉलर की कुल विदेशी मुद्रा आस्तियों में से 171.3 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश प्रतिभूतियों में किया गया, 89.7 अरब डॉलर का अन्य केंद्रीय बैंकों, अंतर्राष्ट्रीय निपटान बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में जमा किया गया। शेष 15.3 अरब अमरीकी डॉलर वाणिज्यिक बैंकों की विदेशी शाखाआें में रखी जमाराशियों एवं बाह्य आस्ति प्रबंधकों के पास रखे गए कोष में शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!