19, 20, 21, 22 मार्च को बैंक रहेंगे बंद, जानें अपने राज्य का हाल

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 05:33 PM

banks to remain closed on the 19th 20th 21st 22nd check the list for your sta

मार्च महीने में कई त्योहार और विशेष अवसर आ रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस हफ्ते कुल 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। अगर आपको बड़ी रकम जमा करनी है या लोन/अन्य जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर...

बिजनेस डेस्कः मार्च महीने में कई त्योहार और विशेष अवसर आ रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस हफ्ते कुल 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। अगर आपको बड़ी रकम जमा करनी है या लोन/अन्य जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेना जरूरी है। अन्य बैंकिंग काम आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं।

इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियां

19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 मार्च: ईद-उल-फितर के मौके पर अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। प्रभावित राज्यों में शामिल हैं:
असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय।

22 मार्च: रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च के बाकी बैंकों की छुट्टियां

17 मार्च: शब ए कद्र – जम्मू-कश्मीर
26 मार्च: श्री राम नवमी – मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च: श्री राम नवमी – मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, बिहार
28 मार्च: चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
29 मार्च: रविवार – पूरे देश में बैंक बंद
31 मार्च: महावीर जयंती – गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!