छुट्टियों की लिस्ट जारीः 8 से 14 सितंबर तक चार दिन बंद रहेंगे...

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 10:32 AM

banks will remain closed for four days from 8 to 14 september

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की है। इस हफ्ते यानी 8 से 14 सितंबर के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे।

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की है। इस हफ्ते यानी 8 से 14 सितंबर के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे।

ध्यान दें, छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि बैंक से जुड़े कामकाज से पहले अपने नजदीकी ब्रांच में छुट्टी की पुष्टि कर लें।

इस हफ्ते बैंक छुट्टियां (8–14 सितंबर)

  • 8 सितंबर, सोमवार: मुंबई में सभी बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 5 सितंबर से बदलकर 8 सितंबर कर दी है।
  • 12 सितंबर, शुक्रवार: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। यहां Friday following Eid-i-Milad-ul-Nabi की छुट्टी रहेगी।
  • 13 सितंबर, शनिवार: पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे (हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है)।
  • 14 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी, सभी जगह बैंक बंद।

मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी क्यों बदली?

महाराष्ट्र सरकार ने 3 सितंबर को ऐलान किया था कि मुंबई और उपनगरों में 5 सितंबर को पड़ने वाली ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 8 सितंबर को होगी।
दरअसल, मुस्लिम समुदाय ने जुलूस 8 सितंबर को निकालने का निर्णय लिया था ताकि गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के दिन कोई टकराव न हो।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!