Bank Holiday Confusion: बैंक हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन, 20 या 21 मार्च...कब है बैंक बंद?

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 01:26 PM

confusion over bank holidays march 20 or 21  when are banks closed

रमजान और ईद-उल-फितर 2026 को लेकर बैंक ग्राहकों में इस बार भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण हर साल ईद की तारीख बदलती है, जिससे बैंक छुट्टियों को लेकर असमंजस रहता है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की

बिजनेस डेस्कः रमजान और ईद-उल-फितर 2026 को लेकर बैंक ग्राहकों में इस बार भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण हर साल ईद की तारीख बदलती है, जिससे बैंक छुट्टियों को लेकर असमंजस रहता है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची से अब स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।

RBI के अनुसार, 20 मार्च 2026 को जुमात-उल-विदा (अलविदा) और रमजान के आखिरी शुक्रवार के मौके पर देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन खासतौर पर श्रीनगर और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

वहीं 21 मार्च 2026 को ईद के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, केरल, असम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

ईद की छुट्टी हर साल ‘चांद रात’ पर निर्भर करती है। अगर 20 मार्च की शाम चांद दिखाई देता है, तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी और उसी दिन बैंक बंद रहेंगे। यही वजह है कि इस बार छुट्टियों को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति देखने को मिली।

मार्च का महीना त्योहारों के नाम

मार्च का महीना इस बार त्योहारों से भरा हुआ है। होली, डोल जात्रा, शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी, नवरात्रि, श्रीराम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेंगे।

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें। हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी, जिससे लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!