Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Aug, 2026 06:16 PM

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपए रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ
नई दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपए रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 5,948 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि जून तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 18.3 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 49,462.6 करोड़ रुपए था।
बयान के अनुसार, ''कंपनी का एकीकृत राजस्व सालाना आधार पर जून तिमाही में 18.4 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपए रहा। यह वृद्धि भारत और अफ्रीका के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है।'' एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) आलोच्य तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़कर 264 रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 250 रुपए था।