भारती एयरटेल का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 55% घटकर 6,631 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:07 PM

bharti airtel s third quarter net profit fell 55 6 631 crore

भारती एयरटेल का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 55 प्रतिशत घटकर 6,630.5 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 14,781.2 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में भारत की...

नई दिल्लीः भारती एयरटेल का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 55 प्रतिशत घटकर 6,630.5 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 14,781.2 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी की परिचालन आय 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53,982 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 45,129.3 करोड़ रुपए थी। 

एयरटेल की भारत में आय सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत बढ़कर 39,226 करोड़ रुपए हो गई। बेहतर प्राप्तियों और बढ़ते ग्राहक आधार के कारण कंपनी के भारत के मोबाइल राजस्व में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। समीक्षाधीन तिमाही में एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) 5.7 प्रतिशत बढ़कर 259 रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 245 रुपए था।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!